
Corona New Cases: कोरोना के आज आए 12 हजार 514 नए मामले, देश में 248 दिनों में सबसे कम कोविड-19 के एक्टिव केस
ABP News
Covid-19 New Cases: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक दिए आंकड़ों के अनुसार, 251 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4 लाख 58 हजार 437 हो गयी है.
Covid-19 Cases: देश के लिए यह राहत की बात है कि कोरोना केस के सक्रिय मामलों में लगातार कमी होती जा रही है. आज 12 हजार 514 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3 करोड़ 42 लाख 85 हजार 814 हो गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 1 करोड़ 58 हजार 817 हो गयी है, जो 248 दिनों में सबसे कम है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 251 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4 लाख 58 हजार 437 हो गयी है. संक्रमण के रोज आने वाले मामले लगातार 24वें दिन 20 हजार से कम और लगातार 127वें दिन 50हजार से कम हैं.













