
Corona in Delhi: मामलों में गिरावट सिर्फ आधा सच, टेस्टिंग कर दी गई कम
AajTak
दूसरी सच्चाई ये भी है कि कोरोना टेस्टिंग को कम कर दिया गया है. पिछले 24 घंटे में सिर्फ 67,624 लोगों का टेस्ट किया गया है. इसमें 54,141 लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ है तो वहीं 13,483 लोगों ने एंटीजन टेस्ट करवाया है.
दिल्ली में कोरोना के मामलों में कुछ गिरावट देखने को मिली है. पिछले 24 घंटे में 20,718 नए मामले सामने आए हैं, वहीं तीस लोगों की मौत भी हुई है. लेकिन दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री कह रहे हैं कि राजधानी में अब कोरोना पीक गुजर चुकी है और मामलों में गिरावट देखने को मिलेगी.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.










