
Corona in Delhi: पिछले 24 घंटे में 4044 नए मामले, संक्रमण दर 8.60%
AajTak
दिल्ली में कोरोना के मामलों में गिरावट का दौैर जारी है. पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 4044 नए मामले सामने आए हैं. मौतों की बात करें तो एक दिन में 25 लोगों ने जान गंवाई है.
दिल्ली में कोरोना के मामलों के कम होने का सिलसिला जारी है. पिछले 24 घंटे में राजधानी ने कोरोना के 4044 नए मामले दर्ज किए हैं और 25 लोगों की मौत भी हुई है. संक्रमण दर भी अब धीमा पड़ गया है और अभी 8.60% चल रहा है. टेस्टिंग की बात करें तो उसका ग्राफ भी लगातातर नीचे जा रहा है. पिछले 24 घंटे में 34088 लोगों की टेस्टिंग की गई है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










