
Corona Cases: 24 घंटे में 45 हजार से कम आए कोरोना केस, 911 संक्रमितों की मौत
ABP News
India Coronavirus Cases: भारत ऐसा चौथा देश है, जहां एक्टिव मामले अभी भी चार लाख से ज्यादा हैं. हालांकि भारत से ज्यादा मामले अब ब्राजील, इंडोनेशिया में आ रहे हैं.
नई दिल्ली: कोरोना संक्रमितों की संख्या में आज पहले से गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन मौत का आंकड़ा कम होता नहीं दिख रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 43,393 नए कोरोना केस आए और 911 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले बुधवार को 45,892 नए केस आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे में 44,291 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 784 एक्टिव केस बढ़ गए. 8 जुलाई तक देशभर में 36 करोड़ 89 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 40 लाख 23 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक करीब 42 करोड़ 70 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 18 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












