
Corona: 10 अप्रैल से 18+ को भी लगाई जा सकेगी बूस्टर डोज, ऐसे लगवा सकेंगे टीका
AajTak
18+ एज ग्रुप वालों के लिए अच्छी खबर है. 10 अप्रैल से इस एज ग्रुप वालों को कोरोना की बूस्टर डोज लगाई जा सकेगी. देश में 15+ एज ग्रुप में से लगभग 96% को कम से कम एक कोरोना वैक्सीन लग चुकी है जबकि लगभग 83 प्रतिशत ने दोनों खुराक ले ली हैं.
10 अप्रैल से 18+ एज ग्रुप वाले कोरोना का बूस्टर डोज लगवा सकेंगे. बूस्टर डोज सभी प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर्स पर उपलब्ध होगी. इसके अलावा पहले और दूसरे डोज के लिए सरकारी टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से चल रहे मुफ्त वैक्सीनेशन प्रोग्राम के साथ-साथ हेल्थवर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60+ एज ग्रुप के लिए बूस्टर डोज जारी रहेगा. साथ ही इसमें और तेजी लाई जाएगी.
जानकारी के मुताबिक, 18+ एज ग्रुप प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर्स पर जाकर बूस्टर डोज लगवा सकेंगे. 18 साल से अधिक आयु के जिन्होंने दूसरा डोज ले लिया है और 9 महीने पूरे कर चुके हैं, वे बूस्टर डोज लगवा सकेंगे.
अब तक देश में सभी 15+ आबादी में से लगभग 96% को कम से कम एक कोरोना वैक्सीन लग चुकी है जबकि 15+ एज ग्रुप में से लगभग 83% ने दोनों डोज ले ली है. हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60+ एज ग्रुप को 2.4 करोड़ से अधिक बूस्टर डोज भी दी गई है. 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 45% लोगों ने भी पहली डोज ले ली है.
बता दें कि देश में 6 मार्च से 12-14 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन जारी है. 12-14 साल के बच्चों को Corbevax वैक्सीन लगाई जाएगी. Corbevax को Biological E Limited कंपनी ने बनाया है.
भारत में कोरोना की स्थिति
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,109 नये मामले सामने आए, जबकि 43 लोगों की मौत हुई है जिससे मौतों की कुल संख्या बढ़कर 5,21,573 हो गई है. भारत में सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या घटकर 11,492 हो गई है. देश में पॉजिटिविटी रेट 0.03 प्रतिशत है. देश में बीते 24 घंटे में 1,213 मरीज ठीक हुए. गुरुवार को 1,033 मामले दर्ज किए गए थे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










