
Corona: ये लक्षण हैं वॉर्निंग साइन, रिपोर्ट निगेटिव आने पर भी न करें इग्नोर
AajTak
कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच आ रही नेगेटिव रिपोर्ट्स ने लोगों को उलझन में डाल दिया है. कई हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टेस्टिंग के लिए गोल्ड स्टैंडर्ड वाले RT-PCR टेस्ट में भी गलत रिपोर्ट आने की संभावना होती है.
कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच आ रही निगेटिव रिपोर्ट्स ने लोगों को उलझन में डाल दिया है. खासतौर से, जब उन्हें शरीर में हल्के या गंभीर लक्षण महसूस हो रहे हैं. कई हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टेस्टिंग के लिए गोल्ड स्टैंडर्ड वाले RT-PCR टेस्ट में भी गलत रिपोर्ट आने की संभावना होती है. कोविड टेस्ट कितना सही- कोरोना टेस्ट की सटीक जांच के लिए शुरुआत में RT-PCR टेस्ट को सबसे बेहतर समझा जा रहा था. हालांकि कोरोना की दूसरी लहर में ऐसी कई गलत रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं जहां मरीजों में कोविड-19 के लक्षण महसूस हो रहे हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि इन हालातों में एक इंसान की रिपोर्ट नेगेटिव आने की कई वजह हो सकती हैं. क्यों नेगेटिव आ रही रिपोर्ट- कोरोना की दूसरी लहर कई म्यूटेट वेरिएंट का मिश्रण है. कई एक्सपर्ट कहते हैं कि RT-PCR टेस्ट नए म्यूटेशन को डिटेक्ट करने में असमर्थ है. इसलिए कई लोगों में लक्षण दिखने के बावजूद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है.
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











