
Corona: भारत में रिकवरी रेट यूरोप-अमेरिका से बेहतर, 'मन की बात' में एक्सपर्ट का दावा
AajTak
कोरोना के कारण चारों तरफ से आ रही मौत की खबरों से दहशत और ज्यादा फैल गई है. ऐसे में मुंबई के एक प्रसिद्ध डॉक्टर शशांक जोशी ने रविवार को पीएम मोदी के विशेष कार्यक्रम 'मन की बात' में अहम जानकारियां दी हैं.
कोरोना वायरस की खतरनाक बीमारी ने भारत में एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है. कोरोना के इस संकट काल में लोग काफी घबराए हुए हैं. चारों तरफ से आ रही मौत की खबरों से दहशत और ज्यादा फैल गई है. इस बीच मुंबई के एक प्रसिद्ध डॉक्टर शशांक जोशी ने रविवार को पीएम मोदी के विशेष कार्यक्रम 'मन की बात' में अहम जानकारी दी. डॉ. जोशी को कोरोना के इलाज और इससे जुड़ी रिसर्च का अच्छा अनुभव है. डॉ. शशांक जोशी ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर ने बड़ी तेजी से अपना असर दिखाया है. हालांकि इसमें एक अच्छी बात ये है कि भारत में रिकवरी रेट पहले से ज्यादा बेहतर है और डेथ रेट भी कम हुआ है. इसमें एक फर्क ये आया है कि अब ये बच्चों और युवाओं में भी तेजी से फैल रहा है. डॉ. जोशी ने बताया कि पिछली बार की तरह मरीजों को इस बार भी सांस में तकलीफ, सूखी खांसी, बुखार और लॉस ऑफ टेस्ट एंड स्मैल की शिकायत हो रही है. हालांकि 80-90 प्रतिशत लोगों में इस बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं. ऐसे में लोग काफी ज्यादा घबरा गए हैं.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












