
Corona: फेफड़ों पर कैसे अटैक करता है डेल्टा प्लस वेरिएंट? तीसरी लहर पर बढ़ी चिंता
AajTak
कोरोना वायरस डेल्टा प्लस वेरिएंट फेफड़ों की कोशिकाओं के रिसेप्टर पर बाकी वेरिएंट की तुलना में ज्याद तेजी से चिपकता है. लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि इससे बीमारी के लक्षण गंभीर होंगे या ये ज्यादा संक्रामक होगा.
कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर इस समय पूरी दुनिया में खौफ फैला हुआ है. यह वेरिएंट फेफड़ों की कोशिकाओं के रिसेप्टर पर बाकी वेरिएंट की तुलना में ज्याद तेजी से चिपकता है. लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि इससे बीमारी के लक्षण गंभीर होंगे या ये ज्यादा संक्रामक होगा. नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑफ इम्यूनाइजेशन इन इंडिया (NTAGI) के प्रमुख डॉ. एनके अरोड़ा ने खुद इस बात की जानकारी दी है. कोरोना वायरस के नए डेल्टा प्लस वेरिएंट की पहचान 11 जून को हुई थी और अब इसे 'वेरिएंट ऑफ कन्सर्न' के रूप में लिस्टेड कर दिया गया है. भारत के 12 राज्य अब डेल्टा वेरिएंट की चपेट में हैं और यहां कुल मिलाकर 51 मामले सामने आ चुके हैं. डेल्टा प्लस वेरिएंट के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में देखने को मिले हैं. NTAGI के चेयरमैन ने कहा, 'डेल्टा प्लस वेरिएंट अन्य स्ट्रेन्स के मुकाबले फेफड़ों की कोशिकाओं से जल्दी जुड़ जाता है. ये फेफड़ों की म्यूकस लाइनिंग के साथ जल्दी कनेक्ट हो जाता है. लेकिन इसका ये अर्थ निकालना ठीक नहीं कि ये वेरिएंट ज्यादा संक्रामक और बीमारी को एक घातक रूप देने वाला है.'
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











