
Corona: डेल्टा प्लस वेरिएंट ने बढ़ाई मुश्किल, कैसे बचें डायबिटीज और BP के मरीज?
AajTak
कोरोना के नए वेरिएंट डेल्टा प्लस ने चिंता बढ़ा दी है. भारत में भी इसे लेकर विशेष ऐहतियात बरते जा रहे हैं. महाराष्ट्र सरकार ने फिर से कुछ बंदिशों को लागू कर दिया है. कर्नाटक ने महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों के लिए निगेटिव कोरोना रिपोर्ट का होना अनिवार्य कर दिया है.
कोरोना के नए वेरिएंट डेल्टा प्लस ने चिंता बढ़ा दी है. भारत में भी इसे लेकर विशेष ऐहतियात बरते जा रहे हैं. महाराष्ट्र सरकार ने फिर से कुछ बंदिशों को लागू कर दिया है. कर्नाटक ने महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों के लिए निगेटिव कोरोना रिपोर्ट का होना अनिवार्य कर दिया है. देश के 12 राज्यों में डेल्टा प्लस वेरिएंट के 50 से ज्यादा केस मिले हैं. हालांकि एक्सपर्ट्स के पास फिलहाल, इसका कोई सबूत नहीं है कि डेल्टा प्लस, डेल्टा वेरिएंट से कितना खतरनाक है, या उससे तेजी से फैल रहा है. लेकिन कोरोना के इन दोनों वेरिएंट्स से बचने के लिए उन नियमों का पालन किया जाना जरूरी है जो पहले जारी हैं. मसलन मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, नियमित रूप से हाथ धोना आदि. पिछले महीने कोविड रिकवरी के दौरान डायबेटिक मरीजों और ब्लैक फंगस, म्यूकोर्मिकोसिस के बीच संबंध देखने को मिला था. लिहाजा, विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस को लेकर ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीजों को आगाह किया है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











