
Corona: चीन में टूटे सारे रिकॉर्ड, 5 करोड़ लोग घरों में कैद, वायरोलॉजिस्ट बोले- ये झूठ बोलने का वक्त नहीं
AajTak
Coronavirus in China: चीन में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं. जीरो-कोविड पॉलिसी के तहत चीन ने सख्त लॉकडाउन लगा दिया है और हर व्यक्ति की कोरोना जांच की जा रही है. हालांकि, वायरोलॉजिस्ट झेंग वेनहोंग का कहना है कि जीरो-कोविड पॉलिसी पर बहस करने की बजाय टिकाऊ रणनीति बनाने की जरूरत है.
Coronavirus in China: जिस चीन से कोरोना वायरस के निकलने की बातें कही जाती रहीं हैं, वहां अब फिर से संक्रमण से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. चीन में कोरोना के सारे रिकॉर्ड टूटने लगे हैं. चीन में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. जब से महामारी शुरू हुई है, तब से चीन में कभी भी एक दिन में इतने ज्यादा केस नहीं आए हैं. इसी बीच शंघाई के वायरोलॉजिस्ट ने चेताया है कि ये समय झूठ बोलने का नहीं बल्कि महामारी के खिलाफ रणनीति बनाने का है.
5,280 केस, 5 करोड़ आबादी घर में कैद
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, चीन में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5,280 नए मामले सामने आए हैं. इससे एक दिन पहले 1,337 केस आए थे. कोरोना की इस लहर में चीन का जिलिन प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित है.
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चीन के कई प्रांतों में लॉकडाउन लगा दिया गया है. 5 करोड़ से ज्यादा लोग घरों में कैद कर दिए गए हैं. सबसे ज्यादा 2.4 करोड़ लोग जिलिन प्रांत के हैं. इसके बाद शेनजेन के 1.75 करोड़ लोग और डोंगुआन के 1 करोड़ लोग लॉकडाउन में हैं.
चीन में अब तक कोरोना की कई लहर सामने आ चुकी है, लेकिन फरवरी 2020 के बाद से कभी भी इतने ज्यादा मामले नहीं आए. हालांकि, इस नई लहर में अब तक किसी की मौत होने की जानकारी नहीं है.
ये भी पढ़ें-- जून में आ सकती है Corona की चौथी लहर, IIT कानपुर के वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










