
CORBEVAX वैक्सीन को कोरोना बूस्टर डोज के तौर पर मंजूरी, DCGI ने दी हरी झंडी
AajTak
बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड (BE) की कोरोना वैक्सीन CORBEVAX को बूस्टर डोज के रूप में DGCI ने मंजूरी दे दी है. लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें लगाई गई हैं.
बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड (BE) की कोरोना वैक्सीन CORBEVAX का इस्तेमाल अब आपातकालीन स्थिति में COVID-19 की बूस्टर डोज के रूप में किया जा सकेगा. इसके लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने सहमति दे दी है. मसलन, कोविशील्ड या कोवैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके 18 साल और इससे अधिक उम्र के लोग अब आपातकालीन स्थिति में CORBEVAX को कोरोना की बूस्टर डोज के रूप में ले सकेंगे.
हैदराबाद स्थित फार्मास्युटिकल और वैक्सीन कंपनी बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड ने बताया कि उसकी कोरोना वैक्सीन CORBEVAX को कोरोना की बूस्टर डोज के तौर पर ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से मंजूरी मिल गई है. बशर्ते इसका इस्तेमाल मरीज सिर्फ आपात स्थिति में कर सकेंगे. BE की CORBEVAX भारत में निर्मित पहली वैक्सीन है, जिसे विषम परिस्थितियों में कोरोना बूस्टर के रूप में मंजूरी मिली है.
सरकार को कितनी डोज उपलब्ध कराईं?
बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड की प्रबंध निदेशक महिमा दतला ने कहा कि हम DCGI के इस फैसले से बहुत खुश हैं. इससे भारत में COVID-19 की बूस्टर डोज की कमी पूरी होगी. इसके साथ ही हमने अपने COVID-19 वैक्सीनेशन में एक और मील का पत्थर पार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक BE ने भारत सरकार को CORBEVAX की 100 मिलियन बूस्टर डोज मुहैया कराई हैं. CORBEVAX पूरी तरह से बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड द्वारा टेक्सास चिल्ड्रन हॉस्पिटल और बायलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन के सहयोग से तैयार की गई है.
हाल ही में कम किए गए थे रेट
इससे पहले बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड (BE) ने अपनी कोरोना वैक्सीन CORBEVAX की कीमत को कम किया था. CORBEVAX प्राइवेट कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर पर जीएसटी (GST) सहित 840 रुपये की जगह 250 रुपये में मिलेगी. कंज्यूमर्स के लिए इसकी कीमत प्रति डोज 400 रुपए होगी जिसमें टैक्स और एडमिनिस्ट्रेशन फीस भी शामिल है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









