
Cold Day की स्थिति! जनवरी में ठंड ने दिखाया रंग, पहाड़ों से मैदानों तक बढ़ी ठिठुरन, जानें देशभर का मौसम
AajTak
उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है. मैदानी से लेकर पहाड़ी इलाकों तक लोग सर्दी से परेशान हो रहे हैं. कड़ाके के बीच घना कोहरा लोगों की परेशानी को दोगुना कर रहा है. आइए जानते हैं अलग-अलग राज्यों के मौसम का हाल.
IMD Weather Update, Cold Day: नए साल की शुरुआत के साथ ही, मैदानी से लेकर पहाड़ी इलाकों तक ठिठुरन वाली ठंड की शुरुआत हो गई है. उत्तर भारत के राज्यों में घना कोहरा भी लोगों को परेशान करने लगा है. आज यानी 02 जनवरी को उत्तर भारत के कई इलाकों में कोहरे के चलते विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई. मौसम विभाग की मानें तो अभी उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले तीन दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा देखने को मिलेगा.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
इन राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति पंजाब,हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक इन राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा में आज और कल कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है. वहीं, राजस्थान में 04 जनवरी तक कोहरे की स्थिति रह सकती है.
उत्तराखंड में येलो अलर्ट उत्तराखंड में इन दिनों घने कोहरे का सितम देखने को मिल रहा है. इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर में जनवरी के पहले हफ्ते के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, इन शहरों में सुबह और रात के वक्त घना कोहरा देखने को मिलेगा.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो नई दिल्ली में आज यानी 02 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज नई दिल्ली में आसमान साफ रहा. मौसम विभाग के मुताबिक, नई दिल्ली के सफदरजंग इलाके में इस पूरे हफ्ते हल्का कोहरा रहेगा. वहीं, न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच रहेगा.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










