
CM योगी को लेकर फेसबुक पर धमकी भरा पोस्ट, मुरादाबाद पुलिस का बनाया फर्जी पेज, एक पकड़ा गया
AajTak
UP News: मुरादाबाद पुलिस के नाम से बने एफबी पेज पर यूपी के CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ शेयर की गई पोस्ट से हड़कंप मच गया है. इस पोस्ट में मुख्यमंत्री को धमकी देने के साथ 2 करोड़ रुपये का इनाम देने की बात भी कही गई है. पुलिस पूरे मामले में Facebook की मदद ले रही है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को धमकी देने के साथ 2 करोड़ रुपये का इनाम देने का फेसबुक पोस्ट सामने आने पर सनसनी फैल गई है. मुरादाबाद पुलिस के नाम से फेसबुक पेज पर बने अकाउंट (Facebook Account) से धमकी दी गई है. एक महिला ने मुरादाबाद पुलिस को ट्विटर के जरिए इस फेसबुक पोस्ट की सूचना दी. अब इस मामले में अकाउंट से जुड़ी डिटेल मंगाई जा रही.
इस पोस्ट के बारे में आयुषी माहेश्वरी नाम की महिला ने पुलिस को अवगत कराया है. आयुषी, यूपी में भारतीय जनता मजदूर संघ की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष हैं. ट्विटर यूजर आयुषी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मुरादाबाद पुलिस के फेसबुक पेज पर यह पोस्ट देखी. यह पोस्ट आत्मप्रकाश पंडित नाम के फेसबुक यूजर के अकाउंट से की गई थी.
आयुषी ने आत्मप्रकाश के अकाउंट को चेक किया तो उस पर पाकिस्तान के पीएम की फोटो और पाकिस्तान के झंडे की भी फोटो लगी लगी हुई थी. इसके बाद इस महिला ने उस पेज और अकाउंट का स्क्रीन शॉट लेकर मुरादाबाद पुलिस के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया. मुरादाबाद पुलिस ने आयुषी को 18 अगस्त को मामले में जांच किए जाने का रिप्लाई किया. इस केस की जांच के लिए मुरादाबाद साइबरसेल की मदद ली जा रही है.
फेसबुक अकाउंट की डीपी पर पाकिस्तान का झंडा
आत्मप्रकाश पंडित के नाम से बने इस अकाउंट की जांच किए जाने पर साइबरसेल को कई इमेज मिलीं. जिस पर मुरादाबाद जिले के डीएम का फोटो, योगी आदित्यनाथ का फोटो, पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान का फोटो और पाकिस्तान के झंडे को डीपी (डिस्पले पिक्चर) पर लगाया गया है.
आत्मप्रकाश पंडित के नाम पर अकाउंट की डिटेल निकालकर उस युवक को पुलिस ने पकड़ा भी है. लेकिन उसका कहना है कि मेरे बनाए अकाउंट का गलत उपयोग किया जा रहा है. मेरा एफबी अकाउंट हैक कर लिया गया है. आत्मप्रकाश पंडित ने पुलिस को लिखित आवेदन भी दिया है. जिसमें अकाउंट के मिस यूज करने की बात कही गई है. आत्मप्रकाश सच बोल रहा है या नहीं? इसके लिए मुरादाबाद पुलिस ने ज्यादा जानकारी लेने के लिए फेसबुक कंपनी से भी संपर्क किया है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









