
CM धामी ने बदले थे 17 जगहों के नाम, मियांवाला को लेकर राजपूत समुदाय उतरा विरोध पर, बोला- ये हमारा टाइटल
AajTak
मियांवाला में रहने वाले स्थानीय लोगों का कहना है कि
उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने हाल ही में राज्यभर में सड़कों समेत 17 जगहों का नाम बदले का आदेश दिया था. धामी सरकार के इस कदम का जहां सत्तापक्ष ने स्वागत किया तो वहीं विपक्ष ने कहा कि सरकार लोगों का ध्यान बांटने के लिए इस तरह के फैसले कर रही है.अब देहरादून के मियांवाला का नाम रामजीवाला करने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है.
लोगों का कहना है कि "मियांवाला" शब्द "मियां" से निकला है, जो एक राजपूत उपाधि है और इसका मुस्लिम समुदाय से कोई ताल्लुक नहीं है. स्थानीय लोगों द्वारा लिखे गए पत्र में दलील दी गई है, "मियांवाला देहरादून की स्थापना से पहले भी अस्तित्व में था. इसे मूल रूप से गढ़वाल राजा फतेह शाह के पोते प्रदीप शाह ने 1717 और 1772 के बीच अपने शासनकाल के दौरान गुरु राम राय को प्रदान किया था.'
इस क्षेत्र का ऐतिहासिक महत्व विभिन्न स्रोतों में दर्ज है, जिसमें जॉर्ज विलियम्स की 1874 की पुस्तक मेमोयर्स ऑफ़ देहरादून और एच.जी. वाल्टन का 1990 का प्रकाशन देहरादून गजेटियर शामिल है. ये रिकॉर्ड बताते हैं कि मियांवाला गुरु राम राय को उपहार में दी गई ज़मीनों में से एक थी."
यह भी पढ़ें: मियांवाला बना रामजीवाला, नवाबी रोड होगा अटल मार्ग...धामी सरकार ने उत्तराखंड में बदले कई जगहों के नाम
जिलाधिकारी को लिखा पत्र
मियांवाला के लोगों द्वारा जिलाधिकारी को लिखे पत्र में लोगों ने कहा, आपके संज्ञान में लाना चाहेंगे की देहरादून के अस्तित्व से पहले का है रांगड राजपूतों का 'मियांवाला. राजा फतेहशाह के पोते प्रदीपशाह ने सत्ताशीन होने पर गुरु रामराय को और 4 गांव भेंट किए. इनमें से एक मियावाला भी था. प्रदीप शाह का शासनकाल वर्ष 1717 से 1772 के बीच रहा. वर्ष 1815 में अंग्रेज दून में काबिज हुए. दून के सुपरिंटेंडेट रहे जीआरसी विलियम्स की वर्ष 1874 में लिखी पुस्तक 'मेमोयोर ऑफ देहरादून और एचजी वॉल्टन की 1990 की पुस्तक 'देहरादून गजेटियर' समेत दून के बारे में जानकारी देने वाली अग्रेंज लेखकों की पुस्तकों में मियांवाला का उल्लेख मिलता हैं. मियांवाला के आस-पास चारों और स्थित गांव शुरू से ही पहाड़ी और गोरखाली बहुल रहें हैं.'

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









