
CJI से न्याय की गुहार, 134 पूर्व नौकरशाहों ने बिलकिस के दोषियों की रिहाई के खिलाफ लिखा खुला पत्र
AajTak
गोधरा का बिलकिस बानो केस एक बार फिर चर्चा में है. मामले में कैद की सजा काट रहे 11 लोगों की समय से पूर्व रिहाई का अलग-अलग लोग विरोध कर रहे हैं. अब इस मामले में देश के सवा सौ से अधिक पूर्व नौकरशाहों ने मुख्य न्यायाधीश के नाम खुला पत्र लिखा है और न्याय की गुहार लगाई है.
बिलकिस बानो केस में उम्र कैद की सजा काट रहे 11 कैदियों की समयपूर्व रिहाई का विरोध बढ़ता ही जा रहा है. अलग-अलग मंचो से विरोध की आवाज उठने के बाद अब देश के 134 पूर्व नौकरशाहों ने गुजरात सरकार के इस फैसले की खिलाफत की है. उन्होंने देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के नाम एक खुला पत्र लिखा है और इस मामले में न्याय करने की गुहार लगाई है.
रिहाई देना एक भयानक गलत निर्णय
इन 134 पूर्व सिविल सेवकों ने अपने पत्र में बिलकिस बानो से गैंग रेप और उसके परिजनों की हत्या करने के जुर्म में जेल में बंद उम्रकैद की सजा काट रहे 11 लोगों की समयपूर्व रिहाई को 'भयानक गलत फैसला' करार दिया है. भारत के मुख्य न्यायाधीश के नाम लिखे इस खुले पत्र में उन्होंने इसे सुधारने का अनुरोध किया है. CJI को पत्र लिखने वालों में पूर्व सिविल सेवकों में दिल्ली के पूर्व राज्यपाल नजीब जंग, वजाहत हबीबुल्ला, हर्ष मंदर, जूलियो रिबेरो, अरुणा रॉय, जी. बालचंद्रन, राशेल चटर्जी, नितिन देसाई, एच. एस. गुजराल और मीना गुप्ता भी शामिल हैं.
गुजरात सरकार के फैसले से निराश
पूर्व नौकरशाहों ने अपने पत्र कहा है कि वे गुजरात सरकार के इस फैसले से बेहद निराश हैं. इस फैसले के जरिए एक जघन्य अपराध के दोषियों को रिहा कर दिया गया है. मामले के दोषी काफी प्रभावशाली व्यक्ति थे. ऐसे में उस वक्त निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए इसे गुजरात से मुंबई की सीबीआई विशेष अदालत में ट्रांसफर करना पड़ा था.
दंड मिलने वाला दुर्लभ केस

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.










