
CJI गवई पर जूता फेंकने जैसी घटना फिर न हो, इसके लिए अब गाइडलाइंस जारी करेगा सुप्रीम कोर्ट
AajTak
पूर्व सीजेआई जस्टिस बीआर गवई पर जूता फेंके जाने की घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने याचिका दाखिल की है. इस तरह की घटना फिर से न हो, इसके लिए सुप्रीम कोर्ट अब गाइडलाइंस जारी करेगा.
कुछ महीने पहले सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई पर जूता फेंकने की घटना हुई थी. इसे लेकर अब सुप्रीम कोर्ट गंभीर हो गया है. इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसे लेकर सर्वोच्च न्यायालय अब गाइडलाइंस तय करने पर विचार कर रहा है. केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसीटर जनरल (एसजी) और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने भी इसे लेकर सुझाव देने की पेशकश सुप्रीम कोर्ट से की है.
सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए एसजी तुषार मेहता ने भी कहा कि हम इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुझाव साझा करने को तैयार हैं. एसजी और याचिकाकर्ता विकास सिंह, दोनों ने ही कहा कि वो इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अपने सुझाव पहले आपस में साझा करेंगे और इसके बाद दोनों के सुझाव कोर्ट के सामने रखे जाएंगे.
यह भी पढ़ें: चीफ जस्टिस गवई पर जूता फेंकने की घटना पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ये पूरे न्याय तंत्र के लिए शर्मनाक
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन और सरकार, दोनों की ओर से इस तरह की घटनाओं की रिपोर्टिंग को लेकर भी सुझाव रखे जाएंगे. दोनों ही यह भी बताएंगे कि ऐसी घटनाओं की रिपोर्टिंग करते समय क्या एहतियात बरती जाए, जिससे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का मंसूबा कामयाब न होने पाए. सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह की ओर से दायर याचिका में यह डिमांड भी की गई थी कि बीआर गवई के सीजेआई रहते उन पर जूता फेंकने के आरोपी वकील पर अवमानना की कार्यवाही की जाए.
यह भी पढ़ें: 'मैं और मेरे साथी सन्न रह गए थे, लेकिन...', सुप्रीम कोर्ट में हुए जूता कांड पर बोले CJI गवई
जस्टिस गवई पर जूता फेंकने वाले वकील राकेश किशोर के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही की मांग भी की गई थी. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी वकील के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करने का फैसला लिया. अब कोर्ट अदालत की गरिमा को धता बताने वाली इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए दिशानिर्देश जारी करेगा.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






