
CJI गवई का पहला फैसला: पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को बड़ा झटका, बिल्डर को वापस करनी होगी 30 एकड़ वन भूमि
AajTak
भारत के नए मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई ने अपने कार्यकाल का पहला फैसला सुनाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को तगड़ा झटका दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने 1998 में पुणे की 30 एकड़ वन भूमि को एक निजी बिल्डर को सौंपने के फैसले को रद्द कर दिया और जमीन को वन विभाग को वापस सौंपने के आदेश दिए हैं.
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) भूषण गवई ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपना पहला फैसला सुनाया, जो पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ. सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना-भाजपा शासन के दौरान 1998 में लिए गए एक निर्णय को रद्द कर दिया, जिसमें पुणे की 30 एकड़ वन भूमि एक निजी बिल्डर को हस्तांतरित की गई थी. कोर्ट ने जमीन को वन विभाग को वापस सौंपने के आदेश दिए हैं.
कोर्ट ने इस पूरे मामले को राजनीतिक और नौकरशाही गठजोड़ से सत्ता के दुरुपयोग का क्लासिक उदाहरण बताया है. फैसले के देशभर में दूरगामी प्रभाव हो सकते हैं, क्योंकि अदालत ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वे ऐसी सभी संदिग्ध भूमि हस्तांतरणों की जांच कर एक साल में कार्यवाही पूरी करें.
पूरा मामला: सत्ता, बिल्डरों और फर्जीवाड़े की गठजोड़ की दास्तान यह मामला पुणे के कोंढवा इलाके की 30 एकड़ भूमि से जुड़ा है. वर्ष 1998 में नारायण राणे, जो उस समय महाराष्ट्र सरकार में राजस्व मंत्री थे. उनके विभाग ने इस जमीन को एक व्यक्ति चव्हाण के नाम आवंटित किया, जिसने इसे कृषि भूमि बताकर झूठा दावा किया था.
यह भी पढ़ें: आर्टिकल 370, रेप, बुलडोजर एक्शन... कई ऐतिहासिक फैसले दे चुके हैं देश के नए CJI जस्टिस गवई
चव्हाण ने कुछ ही दिनों में इस भूमि को ‘रिची रिच कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी’ को 2 करोड़ रुपये में बेच दिया. इस डील के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने, जैसे पुणे डिविजनल कमिश्नर राजीव अग्रवाल, कलेक्टर विजय मठणकर और डिप्टी फॉरेस्ट ऑफिसर अशोक खडसे ने इसे "गैर-कृषि" घोषित कर दिया.
रिची रिच सोसाइटी ने 1,550 फ्लैट, 3 क्लबहाउस, 30 रो हाउस, और एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के साथ एक बड़ा आवासीय प्रोजेक्ट प्रस्तावित किया. यह सोसाइटी अनिरुद्ध देशपांडे (सिटी ग्रुप), अनिल शेवालेकर (ऑक्सफोर्ड प्रॉपर्टीज), और रहेजा बिल्डर्स का संयुक्त उद्यम थी.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









