
China में थमता नहीं दिख रहा कोरोना का कहर, डरी पूरी दुनिया, अमेरिका-यूरोप ने चीन से आने वालों की बढ़ाई टेस्टिंग
AajTak
अमेरिका में चीन से आने वाले यात्रियों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट की जरूरत होगी. इतना ही नहीं इटली ने भी चीन से आने वाले सभी यात्रियों की कोरोना जांच करने का फैसला किया है. अमेरिका ने कहा है कि चीन से सिर्फ वे ही यात्री हवाई मार्ग से आ सकेंगे, जिनके पास कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट होगी.
चीन में कोरोना के बेतहाशा केस बढ़ रहे हैं. इतना ही नहीं मौतें भी इतनी हो रही हैं कि अस्पतालों के मोर्चरी हाउस और श्मशानों में शव रखने की जगह नहीं है. कई शहरों में ऐसा हाल है कि अंतिम संस्कार के लिए एक हफ्ते की वेटिंग चल रही है. इन सबके बावजूद चीन ने दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों को क्वारंटीन करने समेत सभी तरह की पाबंदियों को खत्म करने का ऐलान किया है. वहीं दूसरी ओर अब अमेरिका, इटली, जापान और भारत समेत दुनिया के कई देशों में चीन से आने वाले यात्रियों पर सख्ती बढ़ाने का फैसला किया है.
अमेरिका में चीन से आने वाले यात्रियों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट की जरूरत होगी. इतना ही नहीं इटली ने भी चीन से आने वाले सभी यात्रियों की कोरोना जांच करने का फैसला किया है. अमेरिका ने कहा है कि चीन से सिर्फ वे ही यात्री हवाई मार्ग से आ सकेंगे, जिनके पास कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट होगी. अमेरिका ने यह कदम इटली के फैसले के बाद उठाया. इटली ने कहा है कि चीन से आने वाले सभी यात्रियों की कोरोना जांच की जाएगी.
अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र की ओर से कहा गया है कि 5 जनवरी से चीन, हॉन्गकॉन्ग और मकाऊ से अमेरिका जाने वाले यात्रियों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट देनी होगी या यह जानकारी देनी होगी कि वे कोरोना संक्रमण से ठीक हो गए हैं. कोरोना निगेटिव रिपोर्ट की जरूरत किसी तीसरे देश के माध्यम से अमेरिका आने वाले यात्रियों पर भी लागू होगी.
इटली में दो फ्लाइट्स में आधे यात्री निकले पॉजिटिव इटली में चीन से आने वाले सभी यात्रियों की कोरोना जांच करने का फैसला किया गया है. दरअसल, इटली के मिलान में चीन से आने वाली 2 फ्लाट्स में आधे यात्री पॉजिटिव निकले हैं. बताया जा रहा है कि पहली फ्लाइट में 92 में से 38% यात्री तो दूसरी फ्लाइट में 52% यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसके बाद इटली में ये कदम उठाया गया है. दरअसल, इटली 2020 जैसी गलती नहीं दोहराना चाहता. तब इटली यूरोप का पहला देश था, जहां कोरोना से सबसे ज्यादा तबाही मचाई थी.
भारत में समेत एशिया के तमाम देशों में भी हो रहे टेस्ट
भारत, जापान समेत एशिया के तमाम देशों ने भी चीन से आने वाले यात्रियों की कोरोना टेस्टिंग अनिवार्य कर दी है. चीन में जीरो कोविड पॉलिसी हटाने के बाद से तेजी से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यहां हर रोज करीब 1 करोड़ कोरोना केस मिल रहे हैं. ऐसे में संक्रमण से बचने के लिए देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों पर सख्ती दिखाने का फैसला किया है. चीन में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. कोरोना के केस तेजी से बढ़ने के चलते स्वास्थ्य संसाधनों पर भारी दबाव है. हालत ये है कि अस्पताल में बेड नहीं बचे हैं. घर पर इलाज करा रहे लोगों को दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं. इतना ही नहीं जिन लोगों की कोरोना से मौत हो रही है, उनके अंतिम संस्कार के लिए एक एक हफ्ते की वेटिंग चल रही है. चीन के ज्यादातर शहरों में श्मशानों के बाहर लंबी लंबी लाइन हैं. वहीं, दूसरी ओर चीन सभी तरह प्रतिबंध हटाकर यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि वहां सब कुछ सामान्य है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








