Chhattisgarh: BBNL के GM ने दफ्तर में लगाई फांसी, रविवार शाम से थे लापता
AajTak
दुर्ग में BBNL में कार्यरत सीनियर जीएम सतीश कुमार ने अपने ऑफिस में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. सतीश कुमार रविवार की शाम से घर नहीं गए थे. इसके बाद परिजनों ने सोमवार को उनके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. खोजबीन के बाद पता चला कि उन्होंने दुर्ग सर्किट हाउस के पास स्थित अपने ऑफिस में उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भारत ब्रॉडकास्ट नेटवर्क लिमिटेड यानी BBNL में कार्यरत 52 साल के सीनियर जीएम सतीश कुमार ने अपने ऑफिस में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. सतीश कुमार आशा अपार्टमेंट प्रगति नगर रिसाली में रहते थे.
BBNL के GM ने ऑफिस में लगाई फांसी
बताया जा रहा है कि सतीश कुमार रविवार की शाम से घर नहीं गए थे. इसके बाद परिजनों ने सोमवार को उनके गुमशुदगी की रिपोर्ट नेवई थाने में दर्ज कराई थी. खोजबीन के बाद पता चला कि उन्होंने दुर्ग सर्किट हाउस के पास स्थित अपने ऑफिस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सतीश कुमार ने फांसी क्यों लगाई, इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है. कर्मचारियों सहित अन्य लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है. प्राथमिक पूछताछ में ये बात सामने आ रही है कि वर्कलोड अधिक होने की वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाया.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










