
Chennai Rains: चेन्नई में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, तमिलनाडु के 9 जिलों में आज भी स्कूल बंद
AajTak
IMD Rainfall Alert in Tamil Nadu: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई समेत राज्यभर में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. मौसम विज्ञान केंद्र के उप महानिदेशक एस बालचंद्रन ने चेन्नई के मौसम पर जानकारी दी कि 1 नवंबर को नुंगमबक्कम में 8 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी और ये पिछले 30 वर्षों में पहली बार और पिछले 72 वर्षों में तीसरा ऐसा रिकॉर्ड है.
School Closed in Tamil Nadu: देश में बदलते मौसमी घटनाक्रम के बीच दक्षिण के कई इलाकों में आज, 2 नवंबर को भी बारिश के आसार बने हुए हैं, जिसके चलते स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है. बारिश के चलते तमिलनाडु के 9 जिलों में मंगलवार को भी स्कूल बंद थे. मौसम विभाग की ओर से जारी बारिश की संभावना को एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए तिरुवन्नामलाई, चेन्नई, तिरुवल्लुवर, रानीपेट्टई, कांचीपुरम, चेंगलपेट, वेल्लोर, विल्लुपुरम और थिरुपथुर में 8वीं कक्षा तक के स्कूल 2 नवंबर को भी बंद कर दिए गए हैं.
बारिश के चलते स्कूलों में भरा पानी
बता दें कि चेन्नई, इसके पड़ोसी जिलों और तमिलनाडु के अन्य क्षेत्रों में बारिश का दौर अभी थमा नहीं है. बीते 3 दिन से राज्य की राजधानी और निकटवर्ती इलाकों में पानी भर गया है, जिसके चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया है. चेन्नई में कई स्थानों पर जलभराव के कारण यातायात बाधित भी हुई है. ताजा मौसम की बात करें तो, IMD के मुताबिक, राज्य के तटीय और कावेरी डेल्टा क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है. बता दें कि तमिलनाडु में 29 अक्टूबर को पूर्वोत्तर मानसून की बारिश शुरू हुई थी.
#WATCH | Tamil Nadu: Several parts of Chennai face waterlogging following incessant rainfall over the past two days. Visuals from East Avenue, Korattur in Chennai where water has entered residential areas. pic.twitter.com/7jQSesSLAI
तापमान की बात करें तो, चेन्नई में आज (2 नवंबर) न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है. वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, 5 नवंबर तक चेन्नई में बारिश के आसार बने हुए हैं.
चेन्नई की बारिश ने तोड़ा 30 साल का रिकॉर्ड

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










