
ChatGPT मेकर OpenAI का बड़ा ऐलान, यूजर्स को फ्री मिलेंगी अब ये सर्विस
AajTak
ChatGPT मेकर OpenAI ने मंगलवार को दो बड़े ऐलान किये हैं, जिसमें एक ChatGPT 4o इमेज जेनेरिटिव है और दूसरा OpenAI Academy का एक्सपेंशन है. OpenAI Academy के नेक्स्ट फेस का ऐलान हो चुका है, जिसके बाद इस एकेडमी का फायदा आम लोग भी उठा सकेंगे. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
ChatGPT मेकर OpenAI ने मंगलवार को दो बड़े ऐलान किये हैं, जिसमें एक ChatGPT 4o इमेज जेनेरिटिव है और दूसरा OpenAI Academy का एक्सपेंशन है. ChatGPT 4o इमेज मेकर को लेकर कंपनी का दावा है कि इससे ज्यादा बेहतर और एक्युरेट इमेज बना सकेंगे, जो ज्यादा रिएलिस्टिक होगी. इसका रोलआउट जल्द ही जारी होगा. वहीं, OpenAI Academy के नेक्स्ट फेस का ऐलान किया है, जिसके बाद इस अकाडमी का फायदा आम लोग भी उठा सकेंगे.
OpenAI Academy, एक फ्री ऑनलाइन रिसोर्स है, जो लोगों को AI के बारे में शिक्षित करता है. यह उन लोगों को AI के बारे में जानने, समझने और प्रैक्टिस का मौका देता है, जो अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं.
क्लासरूम का मिक्स मॉडल
OpenAI Academy के तहत एक मिक्स क्लासरूम मॉडल तैयार किया है, जहां ऑनलाइन और इन पर्सेन इवेंट का आयोजन किया जाता है. इन पर्सन इवेंट अभी अमेरिका आदि में होते हैं. OpenAI Academy के तहत वर्कशॉप्स भी दी जाएंगी.
दूसरे AI प्लेटफॉर्म पर भी चर्चा
इन वर्कशॉप्स के दौरान दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म को लेकर भी चर्चा की जाती हैं ताकि लोग दूसरे प्लेटफॉर्म को लेकर जागरुक रहें और उनकी खूबियों और खामियों को जानें. बताते चलें कि OpenAI के ChatGPT के अलावा भी कई चैटबॉट मौजूद हैं, जिसमें Elon Musk का grok 3, Deepseek R1 और Google का Gemini मौजूद है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











