
ChatGPT के क्रिएटर 'सैम आल्टमैन' आज दिल्ली के इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट में करेंगे स्टूडेंट्स को संबोधित
AajTak
Sam Altman at IIIT Delhi: बुधवार को भारत में ही एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऑल्टमैन ने कहा था कि भारत जैसे देशों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर शोध करना चाहिए जिससे स्वास्थ्य देखभाल जैसी सरकारी सेवाओं में सुधार हो सके. वह आज प्रधानमंत्री मोदी से भी मिलेंगे.
Sam Altman at IIIT Delhi: OpenAI के सीईओ और ChatGPT के क्रिएटर 'सैम ऑल्टमैन' इस सप्ताह भारत में हैं. अपनी यात्रा पर वह आज 08 जून को नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIIT), ओखला में छात्रों को संबोधित करेंगे. वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. कुछ दिन पहले ही सैम ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वह एक सप्ताह के लिए इज़राइल, जॉर्डन, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, भारत और दक्षिण कोरिया जाने वाले हैं.
बुधवार को भारत में ही एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऑल्टमैन ने कहा था कि भारत जैसे देशों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर शोध करना चाहिए जिससे स्वास्थ्य देखभाल जैसी सरकारी सेवाओं में सुधार हो सके. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि जरूरी बात यह पता लगाना है कि इन तकनीकों को अन्य सेवाओं में कैसे एकीकृत किया जाए. और यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें मुझे लगता है कि सरकारें अभी तक पीछे हैं.'
उन्होंने कहा कि भारत, जो वर्तमान में G20 के रूप में जानी जाने वाली औद्योगिक और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के समूह की अध्यक्षता करता है, वैश्विक AI नियमों को आकार देने में एक प्रमुख भूमिका निभा सकता है. उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि वर्तमान AI सिस्टम खतरनाक है. फिलहाल इस बात का बहुत डर है कि इस टेक्नोलॉजी का हमारे चुनावों और हमारे समाज पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है. कुछ डर जरूर हैं, लेकिन एक समाज के रूप में, हम इस अवसर का लाभ जरूर उठा सकेंगे.' सैम कल 09 जून को साउथ कोरिया पहुंचेंगे.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











