
Chanakya Niti: इन 5 लोगों से दूरी बनाना जरूरी, नहीं तो जीवन में होगा सिर्फ नुकसान
AajTak
Chanakya Niti:चाणक्य नीति एक ऐसा गाइड है जो बताता है कि जिंदगी में कैसे चालाक, समझदार और सतर्क रहना है. यह बताता है कि कैसे समझदारी से आप किसी भी तरह की राजनीति में फंसने से बच सकते हैं.
Chanakya Niti: हमारी जिंदगी में रोज नए लोग मिलते हैं. कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हमें आगे बढ़ने में मदद करते हैं, हमारा मनोबल बढ़ाते हैं और मुश्किल समय में साथ खड़े रहते हैं. उनके साथ रहना हमें प्रेरित करता है और हमारी तरक्की में मदद करता है. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दिखावे के दोस्त होते हैं, लेकिन असल में आपकी प्रगति में बाधा डालते हैं. ये लोग आपकी एनर्जी खींचते हैं, आपके फैसलों को मुश्किल बना देते हैं और कभी-कभी आपके रास्ते में परेशानियां भी लाते हैं. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी पर पूरा भरोसा करना सही नहीं है. जिंदगी में समझदारी से ही लोगों का साथ चुनना चाहिए.
हमेशा नकारात्मक रहने वाले लोग
चाणक्य के मुताबिक कुछ लोग हर समय सिर्फ शिकायत करते रहते हैं, हर चीज में कमी निकालते हैं. उनके साथ समय बिताने से आपका मूड भी भारी हो जाता है और पॉजिटिव सोच खत्म हो जाती है. ऐसे लोगों से दूरी ही आपके लिए फायदेमंद है.
झूठ बोलने वाले लोग
चाणक्य कहते हैं कि किसी भी रिश्ते की नींव भरोसा है, लेकिन कुछ लोग बिना वजह झूठ बोलते रहते हैं. जरूरत पड़ने पर ये आपके खिलाफ काम कर सकते हैं. ऐसे लोगों पर ज्यादा भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है.
आलसी और कामचोर लोग

रैपिडो की एक महिला यात्री ने सोशल मीडिया पर अपने राइडर की कहानी साझा की, जिसके पास मैथ्स में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed की डिग्री है. सरकारी नौकरी की तैयारी के बावजूद नौकरी न मिलने पर वह गुजारा चलाने के लिए रैपिडो चला रहा है. इस घटना ने बेरोजगारी और शिक्षा के बाद नौकरी न मिलने की समस्या पर बहस छेड़ दी.

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने भारत के 12 राज्यों में 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की पहचान कर छात्रों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है. दिल्ली में सबसे अधिक फर्जी संस्थान पाए गए हैं. UGC ने कहा कि बिना मान्यता वाले विश्वविद्यालयों की डिग्री मान्य नहीं होती, इसलिए प्रवेश से पहले संस्थान की आधिकारिक मान्यता जरूर जांचें.

Aaj 21 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 फरवरी 2026, दिन- शनिवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि 13 बजे तक फिर पंचमी तिथि, रेवती नक्षत्र रात 19.07 बजे तक फिर अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में रात 19.07 बजे तक फिर मेष में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.45 बजे से सुबह 11.10 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.










