
Realme P4 Lite लॉन्च, 8 हजार से कम में मिलेगा 6300mAh बैटरी वाला फोन
AajTak
Realme P4 Lite भारत में लॉन्च हो गया है. ये कंपनी का लेटेस्ट फोन है, जो एंट्री लेवल बजट में आता है. इस फोन के जरिए कंपनी पहली बार स्मार्टफोन पर स्विच करने वाले यूजर्स को टार्गेट कर रही है. इसमें 6300mAh की बैटरी दी गई है. स्मार्टफोन में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी खास बातें.
चीनी स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने भारत में अपना नया फोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Realme P4 Lite को लॉन्च किया है, जो कम बजट में बड़ी बैटरी के साथ आता है. ये फोन अगले महीने सेल पर आएगा. इसे आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे. फिलहाल ये फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है.
ये फोन तीन कलर ऑप्शन में आता है. Realme P4 Lite में 6300mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W की चार्जिंग सपोर्ट करती है. ये फोन 4GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
Realme P4 Lite का बेस वेरिएंट 9,999 रुपये में आता है. इसमें आपको 4GB और 64GB स्टोरेज मिलेगा. वहीं 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है. फोन पर 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिलेगा.
सभी ऑफर्स के बाद फोन के वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होती है. इसे 24 फरवरी से खरीदा जा सकेगा. ये फ्लिपकार्ट के साथ रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगा. फोन तीन कलर ऑप्शन- बीच गोल्ड, ओब्सीडियन ब्लैक और सी ब्लू में मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Realme 16 Pro+ 5G Review: 200MP कैमरे वाला स्टाइलिश फोन, परफॉर्मेंस में मार पाएगा बाजी?
Realme P4 Lite डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है. फोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है. इसमें 6.74-inch का HD+ डिस्प्ले मिलेगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 563 Nits की है.

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने भारत के 12 राज्यों में 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की पहचान कर छात्रों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है. दिल्ली में सबसे अधिक फर्जी संस्थान पाए गए हैं. UGC ने कहा कि बिना मान्यता वाले विश्वविद्यालयों की डिग्री मान्य नहीं होती, इसलिए प्रवेश से पहले संस्थान की आधिकारिक मान्यता जरूर जांचें.

Aaj 21 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 फरवरी 2026, दिन- शनिवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि 13 बजे तक फिर पंचमी तिथि, रेवती नक्षत्र रात 19.07 बजे तक फिर अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में रात 19.07 बजे तक फिर मेष में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.45 बजे से सुबह 11.10 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.










