
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 22 फरवरी को शनि करेंगे पद नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों की किस्मत लेगी बड़ा मोड़
AajTak
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 22 फरवरी 2026 को शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे. इस बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मेष, कर्क और मीन राशि के लिए यह समय खास तौर पर लाभदायक माना जा रहा है. करियर, धन और रुके हुए कामों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं.
Shani Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष के अनुसार, शनि ग्रह बहुत धीमी चाल से चलते हैं, इसलिए इनका असर लंबे समय तक बना रहता है. साल 2026 में 22 फरवरी को शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के पहले चरण से निकलकर दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे. द्रिक पंचांग के मुताबिक, शनि इस स्थिति में करीब 21 मार्च तक रहेंगे. इस दौरान उनका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय खास रूप से फायदेमंद माना जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र मीन राशि में स्थित होता है और इसके स्वामी स्वयं शनि हैं. ऐसे में जब शनि अपने ही नक्षत्र के दूसरे चरण में आते हैं, तो उनकी स्थिति मजबूत मानी जाती है. इसका असर यह होता है कि रुके हुए काम आगे बढ़ने लगते हैं और जीवन में स्थिरता व प्रगति के संकेत मिलते हैं.
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए यह समय राहत लेकर आ सकता है. जो काम काफी समय से अटके हुए थे, वे अब पूरे होने लगेंगे. करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आपकी पहचान बढ़ेगी. पैसों के मामले में स्थिति बेहतर होगी. अचानक लाभ के योग बन सकते हैं. परिवार में शांति बनी रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव से बचना जरूरी है.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह बदलाव सकारात्मक रहेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. नौकरी में प्रमोशन या सैलरी बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं. घर-परिवार में सहयोग मिलेगा. पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नए निवेश के मौके मिल सकते हैं. हालांकि, सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना जरूरी है.
मीन राशि

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










