
पंजाब के सरकारी स्कूलों के 300 से अधिक छात्रों ने JEE Mains परीक्षा की पास, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
AajTak
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि सरकारी स्कूलों के 300 से अधिक छात्रों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) Mains 2026 परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में पास कर ली है.
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों के 300 से ज्यादा छात्रों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) Mains 2026 में अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है. उन्होंने कहा कि यह संख्या पिछले साल के 187 सफल उम्मीदवारों की तुलना में 63 प्रतिशत ज्यादा है. इस पल को उन्होंने राज्य की स्कूली शिक्षा प्रणाली के लिए बेहद अहम क्षण बताया है.
निर्वाचन क्षेत्र से 5 छात्रों ने किया पास
हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब से भी 5 छात्रों ने परीक्षा पास की है.उन्होंने बताया कि जो छात्र इस परीक्षा में पास हुए हैं, उनके लिए सरकार JEE Advanced की तैयारी के लिए 3 हफ्ते का खास ट्रेनिंग शिविर लगाएगी ताकि उन्हें अगले चरण की बेहतर तैयारी कराई जा सके.
गर्व का पल है ये...
यह उपलब्धि हमारे पूरे स्कूल शिक्षा विभाग के लिए बेहद गर्व का पल है. मैं अपने सभी समर्पित शिक्षकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं. हाल ही में जारी जेईई मेन्स फेज 1 के रिजल्ट में पंजाब सरकार के स्कूलों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें 305 छात्रों ने इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षा पास कर ली है.
एक साल में इतना बदलाव...

रैपिडो की एक महिला यात्री ने सोशल मीडिया पर अपने राइडर की कहानी साझा की, जिसके पास मैथ्स में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed की डिग्री है. सरकारी नौकरी की तैयारी के बावजूद नौकरी न मिलने पर वह गुजारा चलाने के लिए रैपिडो चला रहा है. इस घटना ने बेरोजगारी और शिक्षा के बाद नौकरी न मिलने की समस्या पर बहस छेड़ दी.

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने भारत के 12 राज्यों में 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की पहचान कर छात्रों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है. दिल्ली में सबसे अधिक फर्जी संस्थान पाए गए हैं. UGC ने कहा कि बिना मान्यता वाले विश्वविद्यालयों की डिग्री मान्य नहीं होती, इसलिए प्रवेश से पहले संस्थान की आधिकारिक मान्यता जरूर जांचें.

Aaj 21 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 फरवरी 2026, दिन- शनिवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि 13 बजे तक फिर पंचमी तिथि, रेवती नक्षत्र रात 19.07 बजे तक फिर अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में रात 19.07 बजे तक फिर मेष में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.45 बजे से सुबह 11.10 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.










