
Chandra Gochar: आज बन रहा खास संयोग, चंद्रमा गोचर और राजयोग से बदलेगी 5 राशियों की किस्मत
AajTak
Chandra Gochar:21 फरवरी 2026 को चंद्रमा का यह राशि परिवर्तन कई शुभ योगों के साथ मिलकर कुछ राशियों के लिए अवसर, उन्नति और आर्थिक मजबूती का संकेत दे रहा है. हालांकि व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर फल अलग-अलग हो सकते हैं, इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लेना ही बेहतर रहेगा.
Chandrama Gochar 2026: साल 2026 में 21 फरवरी का दिन ग्रहों की चाल के कारण खास महत्व रखने वाला है. आज चंद्रमा अपनी राशि बदलते हुए शाम 7 बजकर 7 मिनट पर मीन से मेष में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं और माता का प्रतिनिधि ग्रह माना जाता है. ऐसे में उनका यह राशि परिवर्तन कई लोगों के जीवन में मानसिक, आर्थिक और पेशेवर स्तर पर असर डाल सकता है. खास बात यह है कि आज कई शुभ योग और राजयोग एक साथ बन रहे हैं, जिससे कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है.
21 फरवरी 2026 के विशेष ज्योतिषीय संयोग
आज चंद्रमा अपनी चाल बदलते हुए मीन राशि को छोड़कर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. नक्षत्र परिवर्तन के तहत वे रेवती से निकलकर अश्विनी नक्षत्र में संचरण करेंगे. मीन राशि में रहते समय चंद्रमा अनफा योग का निर्माण करेंगे, जबकि मेष में प्रवेश के बाद मंगल की दृष्टि से धन योग सक्रिय होगा. इसके अलावा बुधादित्य योग, लक्ष्मी नारायण योग और रुचक राजयोग जैसे शुभ संयोग भी इस दिन प्रभावी रहेंगे.
चूंकि यह दिन शनिवार है, इसलिए शनि देव का प्रभाव भी प्रमुख रहेगा. शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में स्थित रहेंगे. इन सभी ग्रह-नक्षत्रों की संयुक्त स्थिति के कारण यह दिन कई जातकों के लिए शुभ फल देने वाला और सकारात्मक परिणाम लाने वाला माना जा रहा है.
मेष राशि: नई ऊर्जा और आर्थिक लाभ
मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर खासतौर पर शुभ संकेत दे रहा है. आत्मविश्वास बढ़ेगा, रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. व्यापारियों को लाभ मिल सकता है. परिवार का सहयोग मनोबल मजबूत करेगा. हालांकि आवेश और जल्दबाजी से बचना जरूरी रहेगा.

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.












