
शादी के 48 घंटे बाद पति से लिया तलाक, महिला ने बताया - क्यों टूटा रिश्ता
AajTak
एक कपल की शादी सिर्फ 48 घंटे में ही टूट गई. महिला ने इतनी जल्दी अपनी शादी टूटने की कहानी सोशल मीडिया पर बयां की है. उसने बताया कि कैसे उसकी चेतावनी के बावजूद पति ने ऐसे गंदा प्रैंक किया कि मजबूरन उसे रिश्ता तोड़ना पड़ा.
एक महिला ने शादी के महज 48 घंटे बाद अपने पति से तलाक ले लिया. सोशल मीडिया पर इस महिला की कहानी चर्चा में है. उसने रेडिट पर खुद एक पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी. उसने कहा कि पति की एक अपमानजनक हरकत की वजह से उसे शादी तोड़नी पड़ी.
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने रेडित पर अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि कैसे उसका साथी, जैक शादी की तैयारियों के दौरान शादी से जुड़े शरारती वीडियो देखने में व्यस्त रहता था. मैंने उसे साफ मना कर दिया था कि शादी के मौके पर वह ऐसा-वैसा कोई प्रैंक या स्टंट नहीं करेगा.
महिला ने बताया कि इस वादे के बावजूद कि वह कोई भी ऐसा स्टंट नहीं करेगा, उसने फिर भी कर दिया. शादी से पहले वह ऐसे वीडियो देखता था, जिसमें दुल्हन की शर्मनाक तस्वीरें पूरे कमरे के सामने प्रोजेक्टर पर दिखाई जा रही हो या दुल्हन का चेहरा केक में घुसा दिया गया हो. मैंने उसे सीधे-सीधे कह दिया कि मैं अपनी शादी में ऐसा कुछ नहीं चाहती. वह बस हंस पड़ा और बोला कि उसकी ऐसी कोई प्लानिंग नहीं है.
फिर वह अचानक शादी के फोटोग्राफर और केक का सिलेक्शन जैसे काम खुद करने लगा. यह देखकर मुझे खुशी भी हुई कि वह शादी की तैयारियों में दिलचस्पी ले रहा है. इसके बाद मैंने उसे फोटोग्राफर और एक बेकरी के साथ संपर्क करने की अनुमति दे दी.महिला ने बताया कि मैंने उसे शादी से एक दिन पहले फिर याद दिलाया था कि अगर उसने शादी के मौके पर कोई भी शरारत की, तो मैं उससे तुरंत रिश्ता तोड़ लूंगी. शादी का दिन आया, तो केक काटने के क्षण तक सब कुछ ठीक चला रहा था.
केक काटते ही पति ने की ऐसी हरकत जब मैंने केक को पहली बार काटा तो पूरा कमरा मुझे देख रहा था और फोटोग्राफर कैमरे के साथ हमारे सामने खड़ा था. अचानक मुझे अपने सिर के पीछे किसी का हाथ महसूस हुआ जिसने मुझे धक्का देकर केक पर मुंह के बल गिरा दिया. इससे न सिर्फ मेरा मेकअप बल्कि पूरी शादी की पोशाक खराब हो गई और पूरा कमरा हंसने लगा, मेरे पति सबसे ज़ोर से हंसे.
महिला ने बताया कि उसी क्षण फोटोग्राफर ने फोटो खींची और जैक ने कहा कि अब यह हमारी शादी की फोटो है. इस घटना से मुझे काफी गुस्सा आया. मैं जैक की तरफ घूमी और उसके चेहरे पर ज़ोरदार घूंसा मारा, फिर रोते हुए कार्यक्रम स्थल से भाग गई. फिर जैक का भाई फ्रैंक मेरे पीछे-पीछे दौड़ा आया. मैं टॉयलेट में बंद होकर रोने लगी. बाहर फ्रैंक चिल्ला रहा था.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











