
Amalaki Ekadashi 2026 Date: 26 या 27 फरवरी, कब है आमलकी एकादशी? जानें श्रीहरि के पूजन से लेकर पारण तक का शुभ मुहूर्त
AajTak
Amalaki Ekadashi 2026 Date: 27 फरवरी 2026 को आमलकी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. इस दिन 4 शुभ योग बन रहे हैं. जानें सही मुहूर्त, पारण समय, पूजा विधि, व्रत कथा और इस दिन क्या करें और क्या न करें.
Amalaki Ekadashi 2026 Date: भारतीय सनातन परंपरा में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना गया है. इन्हीं में से एक है अमला एकादशी, जिसे अमलकी एकादशी, रंगभरी एकादशी या फाल्गुन शुक्ल एकादशी भी कहा जाता है. यह व्रत भक्ति, वैराग्य और मोक्ष की भावना से जुड़ा होता है. इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है और आंवले के वृक्ष का पूजन बेहद पुण्यदायी माना जाता है. इस बार आमलकी एकादशी का व्रत 27 फरवरी 2026, शुक्रवार को रखा जाएगा.
आमलकी एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त (Amalaki Ekadashi 2026 Shubh Muhurat)
द्रिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन शुक्ल एकादशी तिथि 27 फरवरी को रात 12 बजकर 33 मिनट शुरू होकर उसी दिन रात में 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगी. उदय तिथि के आधार पर 27 फरवरी, शुक्रवार को अमला एकादशी का व्रत रखा जाएगा. इसी दिन रंगभरी एकादशी भी मनाई जाएगी.
आमलकी एकादशी 2026 पारण (Amalaki Ekadashi 2026 Paran Timings)
आमलकी एकादशी का पारण 28 फरवरी को किया जाएगा, जिसका मुहूर्त सुबह 6 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर 9 बजकर 6 मिनट तक रहेगा.
आमलकी एकादशी 2026 शुभ योग (Amalaki Ekdashi 2026 Shubh Yog)

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.











