
चीन का सबसे बड़ा हेल्थ घोटाला! बिना बीमारी लोगों को बना दिया ‘मानसिक रोगी’
AajTak
रिपोर्ट के अनुसार हुबेई प्रांत के शिआंगयांग स्थित कई निजी मानसिक अस्पताल कथित रूप से ‘फ्री हॉस्पिटलाइजेशन’ का लालच देकर लोगों को लंबे समय तक भर्ती करते थे.
चीन के मध्य क्षेत्र में स्थित कई निजी मनोचिकित्सीय अस्पतालों पर इन दिनों सवाल उठ रहे हैं. वजह है एक अंडरकवर जांच, जिसमें दावा किया गया कि गंभीर मानसिक बीमारी न होने के बावजूद लोगों को जबरन दाखिल किया गया, ताकि देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा प्रणाली से पैसा हड़पा जा सके. यह मामला सबसे पहले बीजिंग न्यूज की रिपोर्ट में सामने आया, जिसे बाद में साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने भी प्रकाशित किया.
कैसे होता था ये घोटाला
रिपोर्ट के अनुसार हुबेई प्रांत के शिआंगयांग स्थित कई निजी मानसिक अस्पताल कथित रूप से ‘फ्री हॉस्पिटलाइजेशन’ का लालच देकर लोगों को लंबे समय तक भर्ती करते थे. चीन की मेडिकल इंश्योरेंस प्रणाली में मरीजों को केवल थोड़ी राशि देनी होती है, जबकि बाकी रकम सरकार वहन करती है और कथित तौर पर इसी खामी का फायदा उठाया गया.
अंडरकवर पत्रकार ने जब एक रिश्तेदार का नाटक कर 10 से अधिक अस्पतालों से संपर्क किया, तो सभी ने कम खर्च में लंबे समय तक भर्ती रखने की पेशकश की. एक स्टाफ सदस्य ने तो साफ कहा-हम चाहते हैं कि आपका रिश्तेदार यहां लंबे समय तक रहे.
इसके बाद पत्रकार ने शियांगयांग होंगआन मनोरोग अस्पताल में नर्स की नौकरी भी हासिल कर ली. अंदर की स्थिति और भी चौंकाने वाली थी-कई मरीज हल्के या बिल्कुल भी लक्षण नहीं दिखाते थे.कुछ बुजुर्ग अस्पताल को सस्ते नर्सिंग होम की तरह उपयोग कर रहे थे.एक नर्स ने स्वीकार किया कि उसे भी झूठा इनपेशेंट दिखाया गया, जबकि वह सामान्य रूप से काम करता रहा.एक मरीज, जिसने 90 दिन अस्पताल में बिताए, उसे 12,426 युआन का बिल दिया गया, जिसमें लगभग 6,000 युआन ऐसे इलाजों के लिए थे, जो उसके अनुसार कभी हुए ही नहीं.
शोषण, पाबंदियां और स्टाफ को कमीशन

Aaj 21 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 फरवरी 2026, दिन- शनिवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि 13 बजे तक फिर पंचमी तिथि, रेवती नक्षत्र रात 19.07 बजे तक फिर अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में रात 19.07 बजे तक फिर मेष में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.45 बजे से सुबह 11.10 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.











