Ramadan 2026: रमजान का तीसरा रोजा कल, जाने आपके शहर में क्या है सहरी-इफ्तार का समय
AajTak
Ramadan 2026: रमजान में रोजेदार सहरी से लेकर इफ्तार तक भूखे रहते हैं. वो सिर्फ सुबह सूर्योदय से पहले और शाम को सूर्यास्त के बाद ही कुछ ग्रहण करते हैं. शाम को जब सूरज डूब जाता है, तब मगरीब की अजान के साथ ही रोजा खोला जाता है.
Ramadan 2026: रमजान का महीना चल रहा है और यह इस्लाम का सबसे पाक महीना है. यह महीना आत्मसंयम और अल्लाह की इबादत के लिए समर्पित है. इसमें रखा जाने वाला रोजा सिर्फ भूख-प्यास पर नियंत्रण नहीं है, बल्कि सब्र और जरूरतमदों के प्रति संवेदनशीलता का इम्तिहान भी है. रमजान के महीने में हर सच्चा मुसलमान रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करता है. आज रमजान का तीसरा रोजा है. रमजान में रोजेदार सहरी से लेकर इफ्तार तक भूखे रहते हैं. वो सिर्फ सुबह सूर्योदय से पहले और शाम को सूर्यास्त के बाद ही कुछ ग्रहण करते हैं. शाम को जब सूरज डूब जाता है, तब मगरीब की अजान के साथ ही रोजा खोला जाता है. कल रमजान का तीसरा रोजा है. आइए जानते हैं कि 21 फरवरी को तीसरे रोजे में सहरी और इफ्तार का समय क्या रहने वाला है.
रमजान 2026 (21 फरवरी, तीसरा रोजा)
रमजान में हर रोजे की शुरुआत सहरी से होती है. सहरी सुबह सूर्योदय से पहले खाया जाने वाला भोजन है. सहरी शारीरिक ऊर्जा देने के साथ-साथ आध्यात्मिक रूप से भी महत्वपूर्ण मानी जाती है. इसे खाने के बाद रोजेदार अपना पूरा दिन इबादत और नेक कामों में लगाते हैं. वहीं, सूर्यास्त के बाद रोजा खोला जाता है, जिसे इफ्तार कहते हैं. इफ्तार में खजूर और पानी से रोजा खोलने की परंपरा सादगी और संतुलन का संदेश देती है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











