
नाव में बैठा बुजुर्ग उठाता रहा प्लास्टिक…… वायरल वीडियो लोगों को याद दिला रहा है सिविक सेंस
AajTak
केरल के अलप्पी बैकवॉटर्स में एक बुजुर्ग का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह छोटी नाव से बैकवॉटर्स में तैरती प्लास्टिक बोतलें इकट्ठा करते दिखते हैं.
केरल की खूबसूरत अलप्पी बैकवॉटर्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति पतली लकड़ी की नाव चलाते हुए पानी में फेंकी गई प्लास्टिक बोतलें और कचरा इकट्ठा करते दिखाई देता है. यह वीडियो लोगों को जिम्मेदार सिविक सेंस को याद दिला रहा है. किसी भी टूरिस्ट प्लेस में घुमते वक्त कोई ये प्रकृति को कितना गंदा कर रहे हैं.
वीडियो को कर्नाटक की प्लांट रिटेलर कंपनी रिद्धि प्लांट्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वीडियो की शुरुआत एक टेक्स्ट से होती है-क्या सिविक सेंस नया ट्रेंड है?
इसके बाद कैमरा उस बुजुर्ग व्यक्ति को दिखाता है, जो शांत पानी में अपनी छोटी नाव चलाते हुए एक-एक प्लास्टिक बोतल और कचरा उठाता जा रहा है. सुनहरी रोशनी पानी पर पड़ती है और नाव में जमा प्लास्टिक साफ दिखाई देता है.कैप्शन में लिखा गया कि अलप्पी बैकवॉटर्स की खूबसूरती ने हमें मोहित कर लिया था, लेकिन पानी में तैरती इतनी सारी प्लास्टिक बोतलें देखकर मन दुखी हो गया. यह हमें सोचने पर मजबूर कर गया.
देखें वायरल वीडियो
पोस्ट में आगे लिखा है कि अगले दिन उन्होंने उसी बुजुर्ग व्यक्ति को फिर देखा, जो धैर्य से पानी में तैरती बोतलों को इकट्ठा कर रहा था. इसे उन्होंने एक गहरा अनुभव बताया.
कैप्शन में एक लाइन खास थी-सफर सिर्फ यादें लेने के लिए नहीं होता; यह उन जगहों का सम्मान करने के लिए भी होता है जो हमें मेहमान बनाती हैं.और साथ ही लिखा था अगर हम प्लास्टिक लेकर अंदर आ सकते हैं, तो उसे वापस भी ले जा सकते हैं। जिम्मेदार पर्यटन ही अच्छे सिविक सेंस की असली पहचान है.

रैपिडो की एक महिला यात्री ने सोशल मीडिया पर अपने राइडर की कहानी साझा की, जिसके पास मैथ्स में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed की डिग्री है. सरकारी नौकरी की तैयारी के बावजूद नौकरी न मिलने पर वह गुजारा चलाने के लिए रैपिडो चला रहा है. इस घटना ने बेरोजगारी और शिक्षा के बाद नौकरी न मिलने की समस्या पर बहस छेड़ दी.

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने भारत के 12 राज्यों में 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की पहचान कर छात्रों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है. दिल्ली में सबसे अधिक फर्जी संस्थान पाए गए हैं. UGC ने कहा कि बिना मान्यता वाले विश्वविद्यालयों की डिग्री मान्य नहीं होती, इसलिए प्रवेश से पहले संस्थान की आधिकारिक मान्यता जरूर जांचें.

Aaj 21 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 फरवरी 2026, दिन- शनिवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि 13 बजे तक फिर पंचमी तिथि, रेवती नक्षत्र रात 19.07 बजे तक फिर अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में रात 19.07 बजे तक फिर मेष में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.45 बजे से सुबह 11.10 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.










