
क्या फ्रिज में रखी गाजर भी जल्दी सड़ जाती है? इन 3 ट्रिक्स से कई हफ्तों तक रहेगी ताजा, पैसे नहीं होंगे बर्बाद
AajTak
सर्दियों में गाजर की भरमार होती है लेकिन अक्सर ज्यादा मात्रा में खरीदी गई गाजरें जल्दी सूख जाती हैं या काली पड़ने लगती हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी गाजर हफ्तों तक ताजी और लाल बनी रहें तो यहां बताए ट्रिक्स आपके बहुत काम आएंगे.
गाजर एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल सलाद से लेकर सब्जी और हलवे तक हर चीज में किया जाता है. लेकिन गाजर के साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि यह बहुत जल्दी अपनी नमी खो देती है और गलने लगती है. कई बार फ्रिज में रखने के बावजूद ये काली पड़ जाती है.
गाजर को स्टोर करने के बेहतरीन तरीके
अगर आप इसे सही तरीके से प्रोसेस करके स्टोर करें तो आप कई हफ्तों बाद भी वही ताजगी और स्वाद पा सकते हैं. आइए जानते हैं गाजर को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के क्या करना चाहिए.
पत्तों को अलग करें
गाजर खरीदते ही उसके ऊपर लगे हरे पत्तों को तुरंत काट दें. ये पत्ते गाजर की नमी खींच लेते हैं, जिससे गाजर जल्दी सूख जाती है.
पानी में भिगोकर रखें

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने भारत के 12 राज्यों में 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की पहचान कर छात्रों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है. दिल्ली में सबसे अधिक फर्जी संस्थान पाए गए हैं. UGC ने कहा कि बिना मान्यता वाले विश्वविद्यालयों की डिग्री मान्य नहीं होती, इसलिए प्रवेश से पहले संस्थान की आधिकारिक मान्यता जरूर जांचें.

Aaj 21 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 फरवरी 2026, दिन- शनिवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि 13 बजे तक फिर पंचमी तिथि, रेवती नक्षत्र रात 19.07 बजे तक फिर अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में रात 19.07 बजे तक फिर मेष में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.45 बजे से सुबह 11.10 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











