
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि पर 3 अद्भुत योग, घटस्थापना किस मुहूर्त में करना सही होगा जानें
ABP News
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 19-27 मार्च तक रहेगी. माता रानी के आगमन वाले दिन बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं. ऐसे में देवी की पूजा किस मुहूर्त में करना सही होगा, राहुकाल कब तक है जान लें.
Chaitra Navratri 2026: भारत में नवरात्रि केवल त्योहार नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा और नई शुरुआत का प्रतीक भी है. हर साल चैत्र और आश्विन माह में नवरात्रि मनाई जाती है, लेकिन साल की शुरुआत चैत्र नवरात्रि से होती है. इस दौरान माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है और घर-घर में कलश स्थापना की जाती है.
यदि आप इस वर्ष 2026 में नवरात्रि की पूजा और उपवास की योजना बना रहे हैं, तो जानिए कि चैत्र नवरात्रि कब से शुरू हो रही है और कलश स्थापना के लिए कौन सा मुहूर्त सबसे शुभ रहेगा.
चैत्र नवरात्रि 2026 की कब है?
पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा गुरुवार, 19 मार्च 2026 से शुरू होगी.













