
अब 13 साल से कम उम्र के बच्चे भी चला पाएंगे WhatsApp, क्या होगा इसका असर? एक्सपर्ट्स से जानिए जवाब
ABP News
Social Media Impact on Childern: व्हाट्सऐप ने हाल ही में 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए अकाउंट बनाने की फीचर को रोल आउट किया है. इसके फायदे और नुकसान पर अब खूब चर्चा हो रही है.
Social Media Impact on Childern: WhatsApp पर अब 13 साल से कम उम्र के बच्चे भी अकाउंट बना सकेंगे. इसके लिए कंपनी ने हाल ही में पैरेंट-मैनेज्ड अकाउंट फीचर की शुरुआत की है. इसमें पैरेंट बच्चों के अकाउंट को अपने डिवाइस से लिंक कर सकेंगे. इसका फायदा यह होगा कि बच्चों की बातचीत पर उनके पैरेंट्स की नजर रहेगी. एक तरफ जहां कई देशों में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ WhatsApp छोटे बच्चों के लिए यह फीचर लेकर आई है. ऐसे फीचर के यूज करने के फायदे-नुकसान क्या हैं और इससे बच्चों के दिमाग पर क्या असर पड़ेगा? यह जानने के लिए एबीपी न्यूज ने साइकोलॉजिस्ट और आईटी एक्सपर्ट्स से बातचीत की है. आइए जानते हैं कि उनका इस बारे में क्या कहना है.
पैरेंटल कंट्रोल के बावजूद कई खतरे
मैक्योर हॉस्पिटल के आईटी मैनेजर प्रबीर जना का कहना है कि पैरेंटल कंट्रोल से एक्सपोजर कम हो जाता है, लेकिन लगातार एडवांस होती टेक्नोलॉजी, एनक्रिप्टेड और डिसअपीयरिंग कंटेट आदि के कारण खतरा पूरी तरह टलता नहीं है. बच्चों से बात कर उन्हें इन खतरों के बारे में बताया जा सकता है.
एनक्रिप्शन के कारण डिटेक्शन हुआ मुश्किल













