
19 March 2026: 19 मार्च को सुपर संयोग का दिन! एक साथ कई बड़े पर्व, त्योहार और दुर्लभ योग की भरमार
ABP News
19 March 2026 Maha Sanyog: गुरुवार 19 मार्च को अद्भुत महासंयोग बन रहा है. एक दिन में हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा, नवरात्रि, रमजान चांद रात समेत इतने पर्व-त्योहार पड़ रहे हैं कि आप गिनती नहीं कर पाएंगे.
19 March 2026 Maha Sanyog: गुरुवार, 19 मार्च 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है. इसका कारण यह है कि, एक ही दिन में एक साथ कई बड़े पर्व-त्योहा, व्रत और दुर्लभ योग बन रहा है, जिस कारण 19 मार्च को ‘सुपर संयोग’ या ‘महा संयोग’ का दिन कहा जा रहा है.
19 मार्च ऐसा विशेष दिन रहेगा, जिसमें अलग-अलग त्योहार और परंपराओं संगम एक ही दिन देखने को मिलेगा. इसलिए आस्था और आध्यात्मिकता के लिहाज से इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है. आइए जानते हैं 19 मार्च को क्या-क्या है?
चैत्र नवरात्रि (Chatra Navratri 2026)- पंचांग के अनुसार, 19 मार्च को चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा तिथि रहेगी और इसी दिन से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है. 19 मार्च को घटस्थापना के साथ नौ दिनों के नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी.
चैत्र अमावस्या (Chaitra Amavasya)- इस वर्ष 2026 चैत्र अमावस्या 19 मार्च 2026 को पड़ रही है. अमावस्या तिथि 18 मार्च सुबह 08.25 से शुरू हो जाएगी और 19 मार्च सुबह 06.52 पर समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार, 19 मार्च को भी स्नान-दान करना शुभ रहेगा.













