
नकली या चुराए हुए फोन का पता लगाने की लिए एक्सपर्ट की जरूरत नहीं, यह काम करते ही ऐसे खुल जाएगी पूरी कुंडली
ABP News
How To Check Phone Authenticity: अगर आप पुराना फोन खरीदना चाहते हैं तो पहले यह जानना जरूरी है कि यह चुराया हुआ या नकली डिवाइस तो नहीं है. यहा पता करने का तरीका आसान है.
How To Check Phone Authenticity: अगर आप पुराना फोन खरीदने जा रहे हैं तो यह जानना बहुत जरूरी है कि वह असली है या नकली. दरअसल, पिछले कुछ समय से मार्केट में नकली फोन भी आने लगे हैं. इसके अलावा चोरी हुए फोन भी बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे हैं. ऐसे में आप चोरी हुआ या नकली सेकंड हैंड फोन खरीद लेते हैं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इससे बचने के लिए KYM सबसे आसान तरीका है. आपको सिर्फ एक मैसेज करना है और KYM के जरिए उसकी पूरी कुंडली खुलकर आपके सामने आ जाएगी.
क्या है KYM?
जैसे बैंक और दूसरे संस्थान अपने ग्राहकों की KYC करते हैं. वैसे ही Central Equipment Identity Register (CEIR) ने मोबाइल के लिए KYM सर्विस शुरू की है. इसका पूरा नाम 'Know Your Mobile' है. अगर आपके पास मोबाइल का IMEI नंबर है तो आप एक मैसेज के जरिए उस फोन की सारी डिटेल्स पता कर सकते हैं. इस मैसेज से आपको पता चल जाएगा कि आपका फोन असली है या चुराया हुआ डिवाइस आपको बेचने की कोशिश की जा रही है.
IMEI नंबर पता होना है जरूरी













