
LPG Cylinder Crisis: मंदिरों तक पहुंचा सिलेंडर का संकट, भारत के इन प्रसिद्ध मंदिरों में भोज में हुई कटौती
ABP News
LPG Cylinder Crisis: ईरान, अमेरिका-इजरायल युद्ध के कारण भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई बाधित हो रही है. घर, होटल के बाद अब मंदिर तक गैस सिलेंडर की कमी का असर देखने को मिल रहा है.
Gas Cylinder Shortage in Temple: ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण भारत में गैस सिलेंडर की कमी अब लोगों की परेशानी का सबब बन गई है. इतना ही नहीं गैस सिलेंडर की आपूर्ति में आयी बाधा का असर होटल-रेस्टोरेंट के अलावा अब धार्मिक स्थलों पर भी दिखने लगा है.
भारत के बड़े-बड़े मंदिर जैसे अयोध्या का राम मंदिर, महाराष्ट्र का शिरड़ी साईं बाबा मंदिर आदि. मंदिर में एलपीजी गैस सिलेंडर न होने के कारण क्या-क्या बदलाव हुए हैं जान लें.
अयोध्या राम मंदिर
अयोध्या में राम मंदिर परिसर की राम रसोई में रोजाना 10 हजार लोग भोजन करते हैं.लेकिन गैस सिलेंडर की कमी के चलते यहां का भोजन प्रभावित हुआ है. फिलहाल लकड़ी और कोयले के चूल्हों पर भोजन तैयार किया जा रहा है. लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने में अधिक समय लगता है, इसलिए वहां तीन वक्त के भोजन की व्यवस्था फिलहाल दो वक्त तक सीमित हो गई है.













