
रात में नींद नहीं आती? रील्स और OTT की लत छोड़ने के लिए अपनाएं शास्त्रों का यह '5-मिनट वाला 'स्ट्रांग फॉर्मूला'
ABP News
Gen-Z और महिलाओं में बढ़ती लेट नाइट मोबाइल और OTT की आदत से नींद गायब हो रही है. शास्त्रों में बताया गया यह मंत्र सोने से पहले पढ़ने से मन शांत होता है और गहरी नींद आने में मदद मिल सकती है.
आज के डिजिटल युग में, बेडटाइम का मतलब अब सोना नहीं, बल्कि बिस्तर पर लेटकर घंटों तक रील्स स्क्रॉल करना हो गया है. Gen-Z हो या कामकाजी महिलाएं, देर रात तक जागना और डिजिटल इंसोम्निया का शिकार होना एक ग्लोबल समस्या बन चुका है.
क्या आप भी रात के 2 बजे तक फोन की नीली रोशनी (Blue Light) में आंखें गड़ाए रहते हैं? यदि हां, तो यह लेख आपके लिए है. आइए जानते हैं कैसे हजारों साल पुराना एक शास्त्रोक्त मंत्र आपकी डिजिटल लत और अनिद्रा को दूर कर सकता है.
देर रात तक जागने के पीछे केवल अनुशासन की कमी नहीं, बल्कि एक केमिकल ट्रैप है:
भारतीय परंपरा में नींद को केवल एक शारीरिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्राणों का विश्राम माना गया है. शास्त्रों में एक शक्तिशाली मंत्र का उल्लेख है, जो न केवल नकारात्मक विचारों को रोकता है, बल्कि मस्तिष्क को गहरी नींद के लिए तैयार करता है.













