
Ayodhya Shri Ram Yantra: अयोध्या में स्थापित होगा दुनिया का पहला श्री राम यंत्र, जानिए इसका ज्योतिषीय रहस्य
ABP News
Ayodhya Shri Ram Yantra: श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या मंदिर के तीसरे तल पर दुनिया का पहला ‘श्री राम यंत्र’ स्थापित होने वाला है. हिंदू नववर्ष और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर 19 मार्च को इसकी स्थापना की जाएगी.
Ayodhya Shri Ram Yantra: भगवान राम की जन्मनगरी अयोध्या में एक बार फिर आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने वाली है. अयोध्या राम मंदिर के तीसरे तल (Third Floor) पर दुनिया का पहला ‘श्री राम यंत्र’ स्थापित होगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इस विशेष और ऐतिहासिक अवसर के पहले नौ दिवसीय अनुष्ठान भी चल रह है, जिसमें देशभर के संत, महात्मा वैदिक विद्वान शामिल हुए हैं.
अयोध्या राम मंदिर में स्थापित होने वाला श्री राम यंत्र धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, यह दिन इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अध्याय बन जाएगा और साथ ही यह दिन ज्योतिषीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहने वाला है.
19 मार्च को अयोध्या राम मंदिर में स्थापित होगा श्री राम यंत्र
19 मार्च का दिन आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि के काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. पंचांग के मुताबिक 19 मार्च को चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहने वाली है. इस दिन से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो रही है और साथ ही नौ दिवसीय नवरात्रि का शुभारंभ भी 19 मार्च 2026 से होगा. धार्मिक विद्वानों और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अयोध्या राम मंदिर में स्थापित होने वाला श्री राम यंत्र पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा. इसलिए इसे धर्म, अध्यात्म और ज्योतिष का अद्भुत संगम बताया जा रहा है.













