
छात्रों का इंतजार खत्म, राजस्थान बोर्ड का बड़ा ऐलान; 24 मार्च को आएंगे 5वीं और 8वीं के रिजल्ट
ABP News
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं क्लास के नतीजे 24 मार्च को जारी कर देगा. जिसे छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से देख सकेंगे.
परीक्षा खत्म होते ही हर छात्र के मन में एक ही सवाल होता है रिजल्ट कब आएगा? राजस्थान के लाखों छात्रों के लिए अब इस सवाल का जवाब मिल गया है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम की तारीख को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. बोर्ड के मुताबिक, दोनों कक्षाओं के नतीजे 24 मार्च 2026 को एक साथ जारी किए जाएंगे. इस घोषणा के बाद छात्रों और अभिभावकों का लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है.
रिजल्ट की तारीख को लेकर पिछले कुछ दिनों से कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं. कोई अलग तारीख बता रहा था तो कोई अलग. ऐसे में भ्रम की स्थिति बन गई थी. लेकिन अब बोर्ड ने खुद सोशल मीडिया के जरिए साफ कर दिया है कि 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 24 मार्च को ही जारी होगा. इस आधिकारिक जानकारी के बाद अब छात्रों को किसी तरह की उलझन में रहने की जरूरत नहीं है.
यह भी पढ़ें - SSC Revised Exam Calendar: बड़ा अपडेट, SSC ने बदला एग्जाम शेड्यूल; अब नई तारीखों पर होगी CGL-CHSL परीक्षा
समय का इंतजार अभी बाकी













