
Kal Ka Rashifal 17 March 2026: मेष को बड़ा आर्थिक लाभ, सिंह की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल
ABP News
Kal Ka Rashifal 17 March 2026: कल का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण है. मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि के जातक रहे धन और बिजनेस में लाभ होने की संभावना. जानिए सभी राशियों का हाल.
Kal Ka Rashifal 17 March 2026: ग्रहों की स्थिति के अनुसार सोमवार का दिन कई राशियों के लिए सकारात्मक अवसर लेकर आ सकता है. कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.
आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल.
मेष राशि (Aries)आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा. व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आमदनी बढ़ेगी और समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा. परिवार का माहौल भी खुशहाल रहेगा.Career: नौकरी और व्यवसाय दोनों में मनचाहा लाभ मिल सकता है. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा.Finance: आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत हैं और आय में वृद्धि हो सकती है.Love: लव लाइफ और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी.Health: विशेष रूप से महिलाओं को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए.शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 1विशेष उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें.
वृष राशि (Taurus)आज का दिन आपके लिए विशेष रहने वाला है. जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा.Career: कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे और मेहनत का फल मिलेगा.Finance: आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है.Love: परिवार और संतान का पूरा सहयोग मिलेगा, अविवाहितों के लिए रिश्ते की बात बन सकती है.Health: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा महसूस करेंगे.शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6विशेष उपाय: जरूरतमंदों को कपड़े या आवश्यक वस्तुएं दान करें.













