
Lean Fatty Liver Disease: बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
ABP News
Why Thin People Get Fatty Liver: फैटी लिवर अब पतले लोगों के लिए भी दिक्कत का कारण बनता जा रहा है. चलिए आपको बताते हैं कि इसके पीछे क्या कारण होते हैं और कैसे इसे ठीक किया जा सकता है.
Can Thin People Get Fatty Liver: अक्सर लोग मानते हैं कि अगर पेट सपाट है और वजन सामान्य है, तो शरीर पूरी तरह स्वस्थ है. लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि कई बार सामान्य दिखने वाले शरीर के भीतर एक खामोश समस्या पनप रही होती है वह है फैटी लिवर. यह तब होता है जब लिवर की सेल्स में जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाती है. खास बात यह है कि यह समस्या सिर्फ मोटे लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि पतले दिखने वाले लोगों में भी तेजी से बढ़ रही है. इसे लीन फैटी लिवर या लीन NAFLD यानी नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज कहा जाता है.
कब माना जाता है कि फैटी लिवर की दिक्कत है?
फैटी लिवर तब माना जाता है जब लिवर की सेल्स में 5 प्रतिशत से ज्यादा फैट जमा हो जाए. इससे लिवर के जरूरी काम प्रभावित होने लगते हैं, जैसे शरीर से विषैले पदार्थों को फिल्टर करना और शुगर व फैट के स्तर को संतुलित रखना. शुरुआत में यह बीमारी कोई खास दर्द या लक्षण नहीं देती, इसलिए अक्सर लोगों को इसका पता सामान्य ब्लड टेस्ट या अल्ट्रासाउंड के दौरान ही चलता है.
पतले लोगों को क्यों होती है दिक्कत?













