
CGBSE Result 2022: cgbse.nic.in पर आज जारी होगा छत्तीसगढ़ 10वीं, 12वीं बोर्ड रिजल्ट
AajTak
CGBSE Chhattisgarh Board Class 10th, 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड आज दोपहर 12 बजे 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है. छात्र, आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर अपने रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
CGBSE 10th, 12th Board Result 2022: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) आज, 14 मई 2022 को कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा के परिणाम घोषित करने वाला है. परिणाम, सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जारी किए जाएंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए, छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा, जो एडमिट कार्ड पर दिया गया है.
छत्तीसगढ़ बोर्ड आज दोपहर 12 बजे 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है. उम्मीद है कि बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिट दोनों के बोर्ड रिजल्ट एक साथ जारी करेगा. ऑनलाइन रिजल्ट अपलोड करने के साथ ही 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की घोषणा की जा सकती है. जिसमें जिलेवार टॉपर्स की लिस्ट भी होगी.
पास होने के लिए चाहिए इतने मार्क्स छात्रों को कक्षा 10वीं और 12वीं में पास होने के लिए हर एक विषय में कम से कम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. अगर किसी छात्र ने एक विषय में 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त किए हैं तो उसे कंपार्टमेंट घोषित किया जाएगा. उस विषय में पास होने के लिए छात्र को फिर से पेपर देना होगा.
टॉपर्स को कराई जाएगी हेलिकॉप्टर की सवारी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने हाल में राज्य में 10वीं और 12वीं परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को हेलिकॉप्टर की सवारी कराने की घोषणा की थी. दोनों परीक्षाओं के जिलेवार टॉपर्स को हेलिकॉप्टर की सवारी कराई जाएगी. सीएम बघेल ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर गांव में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह ऐलान किया था.
बता दें कि इस साल छत्तीसगढ़ 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 8 लाख से ज्यादा छात्र उपस्थित हुए थे. बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2022 में आयोजित की गईं थी. कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 03 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित की गई थी जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 02 से 30 मार्च 2022 तक हुई थीं. छतीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के दौरान कोरोना वायरस (COVID 19) संक्रमण रोकथाम से संबंधित जरूरी दिशा निर्देशों का ध्यान रखा गया था. इन लाखों छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है, जो आज खत्म हो जाएगा.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








