
CEO ने 84 घंटे काम करने की दी सलाह, लोग बोले- जीना छोड़ दें क्या
AajTak
भारतीय मूल के एक सीईओ ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. दरअसल, उन्होंने हाल ही में अपनी कंपनी के वर्क कल्चर पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी में 84 घंटे के वर्कवीक है. यहां वर्क-लाइफ बैलेंस की कोई जगह नहीं है. दक्ष गुप्ता, एआई स्टार्टअप ग्रेप्टाइल के सीईओ हैं.
भारतीय मूल के एक सीईओ ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. दरअसल, उन्होंने हाल ही में अपनी कंपनी के वर्क कल्चर पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी में 84 घंटे के वर्कवीक है. यहां वर्क-लाइफ बैलेंस की कोई जगह नहीं है. दक्ष गुप्ता, एआई स्टार्टअप ग्रेप्टाइल के सीईओ हैं.
गुप्ता ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनकी कंपनी में काम सुबह 9 बजे शुरू होता है और रात 11 बजे तक चलता है. कंपनी का माहौल बेहद हाई-स्ट्रेस है, जहां कर्मचारी सिर्फ काम पर फोकस करते हैं. शनिवार को कोई छुट्टी नहीं होती और कभी-कभी रविवार को भी काम करना पड़ता है.
गुप्ता ने अपनी पोस्ट पर बताया कि हम इंटरव्यू के पहले चरण में ही उम्मीदवारों को यह साफ कर देते हैं कि हमारी कंपनी में वर्क-लाइफ बैलेंस की कोई गुंजाइश नहीं है. पहले यह कहना अजीब लगता था, लेकिन अब मुझे लगता है कि यह ट्रांसपरेंसी सही है.
'मुझे अब जान से मारने की धमकियां मिल रही है'
दक्ष गुप्ता की पोस्ट वायरल हो गई. इसे एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिला. साथ ही इस पर बहस भी छिड़ गई. कुछ लोग उनकी ट्रांसपरेंसी की तारीफ की, वहीं किसी ने इसे 'टॉक्सिक वर्क कल्चर' करार दिया. तमाम आलोचना के बाद दक्ष गुप्ता ने एक और पोस्ट की, जिसमें उन्होंने दावा किया अब उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है. मेरे इन्बॉक्स में 20 फीसदी जान से मारने की धमकी आ रही है, 80 फीसदी जॉब एप्लिकेशन.
देखें पोस्ट

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











