
CCTV कैमरे से खुलासा- 9 मिनट में 20 KM दौड़ी थी साइरस मिस्त्री की कार, नहीं लगाए थे सीट बेल्ट
AajTak
चरोटी चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरों रिकॉर्ड हुए फुटेज से पता चल रहा है कि कार रविवार की दोपहर करीब 2:21 बजे चेक पोस्ट को पार कर गई थी. इस चेक पोस्ट से 20 किलोमीटर आगे जाने के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई. पुलिस के अनुसार, ओवर-स्पीडिंग और गलत अंदाजे की वजह से कार डिवाइडर से टकराई.
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और कंस्ट्रक्शन टाइकून पलोनजी मिस्त्री के छोटे बेटे साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) का रविवार को एक कार दुर्घटना में निधन हो गया. साइरस मिस्त्री की मर्सिडीज कार उस वक्त हादसे का शिकार हो गई, जब वो अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार अहमदाबाद- मुंबई हाइवे पर डिवाइडर से टकरा गई. कार में कुल चार लोग सवार थे. इनमें से साइरस मिस्त्री समेत दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दो लोग घायल हुए हैं. इस हादसे की शुरुआती जांच में ड्राइवर की गलती सामने आ रही है. पुलिस के अनुसार, ओवर-स्पीडिंग और गलत अनुमान की वजह से कार डिवाइडर से टकराई.
9 मिनट में 20 किलोमीटर
शुरुआती जांच के अनुसार, जिस मर्सिडीज कार में साइरस मिस्त्री समेत चार लोगो सवार थे, वो मुंबई से 120 किलोमीटर दूर पालघर जिले के चरोटी चेक पोस्ट पार करने के बाद सिर्फ 9 मिनट में ही 20 किलोमीटर दूरी तय की है. साथ ही जांच में पता चला की जिन दो लोगों की हादसे में मौत हुई है, उन्होंने सीट बेल्ट नहीं पहना था. साइरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोले पिछली सीट पर बैठे थे. इस हादसे में इन दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी.
सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी
एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि चरोटी चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरों रिकॉर्ड हुए फुटेज से पता चल रहा है कि कार रविवार की दोपहर करीब 2:21 बजे चेक पोस्ट को पार कर गई थी. इस चेक पोस्ट से 20 किलोमीटर आगे जाने के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई. पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि ओवरस्पीड, रॉन्ग साइड से ओवरटेक जैसी वजहों के चलते ये एक्सीडेंट हुआ है.
साइरस मिस्त्री के सिर में लगी थी चोट

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








