
CBSE 12th 2022 Topper: बुलंदशहर की तान्या सिंह ने किया टॉप, 500 में 500 नंबर मिले
AajTak
CBSE 12th Result 2022: सीबीएसआई बोर्ड की 12वीं के नतीजे आ गए हैं. बुलंदशहर दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की स्टूडेंट तान्या सिंह ने टॉप किया है. उन्हें 500 में से 500 अंक मिले हैं.
CBSE 12th Result 2022: सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं. उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर की रहने वाली तान्या सिंह ने 12वीं की परीक्षा में 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं. तान्या सिंह, बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की स्टूडेंट हैं. रिजल्ट आने के बाद डीपीएस में जश्न का माहौल है.
आजतक से बात करते हुए 12वीं की टॉपर तान्या सिंह ने कहा कि मैं बुलंदशहर डीपीसी की स्टूडेंट हूं और मुझे 500 से 500 नंबर मिले हैं, यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है, हां मैं ऑल इंडिया टॉपर हूं. बुलंदशहर डीपीसी की ही एक और छात्रा भूमिका गुप्ता को 500 में से 499 अंक मिले हैं. स्कूल की एक और स्टूडेंट सौम्या नामदेव को 500 में से 497 नंबर मिले है.
अपनी कामयाबी पर तान्या सिंह, भूमिका गुप्ता और सौम्या नामदेव काफी खुश हैं. बुलंदशहर डीपीएस के करीब 250 बच्चों ने 12वीं की परीक्षा दी थी. स्कूल के 100 फीसदी बच्चे पास हो गए हैं. स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि यह हमारे लिए गर्व की बात है, हमारे सभी बच्चे पास हो गए हैं और हमारे स्कूल से ऑल इंडिया टॉपर निकली है.
सीबीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है. 12वीं की परीक्षा में 94.54% लड़कियां और 91.25% लड़के पास हुए हैं. जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 98.93% रहा है, वहीं केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 97.04% रहा है. इस साल रिजल्ट में सभी जोन में त्रिवेंद्रम सबसे ऊपर रहा है.
गौरतलब है कि नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित सीबीएसई टर्म 1 बोर्ड परीक्षा MCQ फॉर्मेट में हुई थी. इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न आए थे. वहीं टर्म 2 परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव और केस-आधारित प्रश्न पूछे गए थे. बोर्ड ने टर्म 1 के रिजल्ट में केवल छात्रों को पास, फेल या ऐसेंशियल रिपीट की जानकारी दी थी. वहीं परीक्षा के फाइनल रिजल्ट अब टर्म 2 रिजल्ट के साथ जारी हुए हैं.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











