
CBSE के सवाल पर मचा बवाल, DCW ने नोटिस भेज जताई नाराजगी, मांगा 72 घंटों में जवाब
AajTak
DCW issues notice to CBSE: DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने विवादास्पद अनुच्छेद पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए कहा, "यह अस्वीकार्य है कि सीबीएसई ने अपने परीक्षा पत्र में महिलाओं को अपनमानित करने वाले ऐसे अनुच्छेद का प्रयोग किया. इससे सभी महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है."
DCW issues notice to CBSE: सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के अंग्रेजी पेपर में आए एक पैसेज बोर्ड पर हंगामा मचा हुआ है. अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने इसका संज्ञान लेते हुए सीबीएसई को नोटिस जारी किया है. इस लेख में महिलाओं में स्वतंत्रता और समानता में वृद्धि के कारण बच्चों में अनुशासनहीनता के बढ़ने की वजह बताई गई थी. आयोग ने अब इसपर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुच्छेद को ना केवल महिला विरोधी ठहराया, बल्कि इसे नकारात्मकता और लैंगिक भेदभाव को बढ़ावा देने वाला भी करार दिया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











