
CBI ने डिजिटल अरेस्ट साइबर क्राइम केस में बैंक मैनेजर को किया गिरफ्तार, ठगी की रकम के लेनदेन में था शामिल
AajTak
CBI ने मुंबई के एक निजी बैंक के मैनेजर निलेश राय को डिजिटल अरेस्ट साइबर क्राइम केस में गिरफ्तार किया है. जांच में पता चला कि बैंक अधिकारी ने साइबर अपराधियों से रिश्वत लेकर फर्जी खातों को मंजूरी दी थी. इन खातों का इस्तेमाल कई साइबर फ्रॉड में किया गया. आरोपी को कोर्ट में पेश कर CBI की हिरासत में भेजा गया है.
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने मंगलवार को मुंबई के एक निजी बैंक के मैनेजर को डिजिटल अरेस्ट साइबर क्राइम केस में गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान निलेश राय के रूप में हुई है, जो साइबर अपराधियों के साथ मिलकर फर्जी खातों के जरिए साइबर फ्रॉड की रकम के लेनदेन में शामिल था.
CBI की जांच में सामने आया कि निलेश राय ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध रूप से कुछ खातों को मंजूरी दी और इसके बदले रिश्वत ली. इन खातों का इस्तेमाल साइबर अपराधों में किया गया, जिनमें डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड जैसे कई मामले शामिल हैं.
निजी बैंक का मैनेजर गिरफ्तार
जांच एजेंसी ने बताया कि आरोपी ने इन फर्जी खातों के जरिए अपराध की रकम को इधर-उधर घुमाने और छिपाने (लेयरिंग) का काम किया. इन खातों के माध्यम से देशभर में कई लोगों से ठगी की गई रकम को ट्रांसफर किया जाता था.
CBI ने निलेश राय के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी को मुंबई की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे आगे की पूछताछ के लिए CBI की हिरासत में भेजा गया.
साइबर फ्रॉड की रकम के लेनदेन में था शामिल

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









