
'CBI निदेशक की नियुक्ति में CJI कैसे शामिल हो सकते हैं?' शक्तियों के विभाजन पर उपराष्ट्रपति धनखड़ ने उठाए सवाल
AajTak
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा,
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने शुक्रवार को आश्चर्य जताया कि भारत के मुख्य न्यायाधीश, यहां तक कि 'वैधानिक निर्देश' के अनुसार भी, सीबीआई निदेशक जैसे कार्यकारी नियुक्तियों में कैसे शामिल हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे मानदंडों पर फिर से विचार करने का वक्त आ गया है. भोपाल में राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी में बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा कि मूल संरचना के सिद्धांत का एक बहुत ही बहस योग्य न्यायशास्त्रीय आधार है.
धनखड़ ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछा, "आपके मन में यह सवाल उठ रहा है कि हमारे जैसे देश में या किसी भी लोकतंत्र में, वैधानिक निर्देश के मुताबिक, भारत के मुख्य न्यायाधीश सीबीआई निदेशक के सेलेक्शन का हिस्सा कैसे हो सकते हैं.?"
उन्होंने कहा, "क्या इसके लिए कोई कानूनी तर्क हो सकता है? मैं इस बात की सराहना कर सकता हूं कि वैधानिक निर्देश इसलिए बने क्योंकि तत्कालीन कार्यपालिका ने न्यायिक फैसले के आगे घुटने टेक दिए. लेकिन अब इस पर पुनर्विचार करने का वक्त आ गया है, यह निश्चित रूप से लोकतंत्र के साथ मेल नहीं खाता. हम भारत के मुख्य न्यायाधीश को किसी कार्यकारी नियुक्ति में कैसे शामिल कर सकते हैं."
'अब बर्दाश्त नहीं...'
उपराष्ट्रपति ने आगे कहा कि न्यायिक आदेश द्वारा कार्यकारी शासन एक संवैधानिक विरोधाभास है, जिसे ग्रह पर सबसे बड़ा लोकतंत्र अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता है. सभी संस्थाओं को अपनी संवैधानिक सीमाओं के अंदर काम करना चाहिए.
उन्होंने कहा, "सरकारें विधायिका के प्रति जवाबदेह होती हैं और वक्त-वक्त पर मतदाताओं के प्रति जवाबदेह होती हैं लेकिन अगर कार्यकारी शासन को दबा दिया जाता है या आउटसोर्स कर दिया जाता है, तो जवाबदेही लागू नहीं हो पाएगी. विधायिका या न्यायपालिका की ओर से शासन में कोई भी हस्तक्षेप संविधानवाद के विपरीत है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










